नवाब सिंह नागर को जोरदार स्वागत

Shekhar Sharma
2 Min Read

क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर को जोरदार स्वागत, अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार पहुंचे थे क्षेत्रीय कार्यालय हरमन सिटी

मेरठ। क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाए जाने के बाद पहली बार क्षेत्रीय कार्यालय हरमीन सिटी पहुंचे नवाब सिंह नागर का भाजपाइयों ने जोरदार स्वागत किया। यहां पहुंचने से पहले भी मार्ग में अनेक स्थानों पर भाजपाइयों ने उनका स्वागत किया और पुष्पवर्षा की। उनके आगमन का कार्यक्रम पहले ही क्षेत्रीय कार्यालय ने जारी कर दिया था। जिसके बाद वहां भारी संख्या में भाजपाई जुटे और स्वागत किया। भारी भरकम बड़ी माला से उनका स्वागत किया गया। इस मौके पर निवर्तमान अध्यक्ष सतेन्द्र सिसौदिया को भी कई भाजपाइयों ने सम्मानित किया।

हवन पूजन के साथ शुरूआत

नवागत क्षेत्रीय अध्यक्ष ने अपने कार्यकाल की शुरूआत हवन पूजन से की। नवाब सिंह नागर के अलावा हवन पूजन में बैठने वालों में कांता कर्दम, एलएलसी धर्मेन्द्र भारद्वाज, सुनील भराला, विमल शर्मा के अलावा नोएडा से आए भाजपा के कई नेता भी शामिल रहे। हवन पूजन के व स्वागत के उपरांत संक्षिप्त संबोधन हुआ। स्वागत करने वाले भाजपा नेताओं ने नए क्षेत्रीय अध्यक्ष को प्रतीक स्वरूप उपहार भी दिए। उन्हें पगड़ी भी पहनायी गयी।

ये रहे मौजूद

इस मौके पर राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार डा. सोमेन्द्र तोमर, राज्यमंत्री दिनेश खटीक, कैंट विधायक अमित अग्रवाल, एमएलसी धर्मेन्द्र भारद्वाज, पूर्व मंत्री संजीव वालियान, सतेन्द्र सिसौदिया, संगठन के जिलाध्यक्ष हरवीर पाल व महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तौगी, संजय त्रिपाठी, मुकेश सिंहल, पूर्व सांसद कांता कर्दम, कैंट बोर्ड की निवर्तमान उपाध्यक्ष वीना वाधवा, महापौर हरिकांत अहलूवालिया, पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र सिसौदिया, पूर्व सांसद राजेन्द्र अग्रवाल, सतवीर त्यागी, शिव कुमार राणा, अंकित चौधरी, सुनील वाधवा, सुनील भराला, भाजपा नेता दीपक शर्मा वरूण गोयल, अजय गुप्ता, डा. जेवी चिकारा, रविश अग्रवाल, अजय दीवान, देवेन्द्र गुर्जर, सुरेश जैन रितुराज, नीरज मित्तल, गणेश ठाकुर, नवजीत भाटिया, विवेक वाजपेयी, मीडिया प्रभारी गजेन्द्र शर्मा, संजीव राणा व अमित शर्मा, विशाल कन्नौजिया, अंकुर गोयल खंदक, अंकित मनू सदर, अश्वनी बेरीपुरा आदि भी मौजूद रहे।

TAGGED:
Share This Article