CBSE पूरक परीक्षा 28 जुलाई को

Shekhar Sharma
2 Min Read

28 जुलाई 2026 को देश भर के विभिन्न केंद्रों पर एक ही दिन, स्कूलों द्वारा उम्मीदवारों की सूची जमा करने की प्रक्रिया तीस जून को शुरू कर दी गयी है जो 8 जुलाई तक चलेगी

नई दिल्ली/मेरठ। सीबीएसई की कक्षा 12वीं की पूरक परीक्षा 28 जुलाई को आयोजित करायी जाएगी। सीबीएसई ने इसका कार्यक्रम घोषित कर दिया है। यह परीक्षा 28 जुलाई 2026 को देश भर के विभिन्न केंद्रों पर एक ही दिन आयोजित की जाएगी। इसके लिए आवेदन की यदि बात करें तो स्कूलों द्वारा उम्मीदवारों की सूची जमा करने की प्रक्रिया तीस जून को शुरू कर दी गयी है जो 8 जुलाई तक चलेगी। आवेदन करने के लिए नियमित छात्रों को परीक्षा फॉर्म के लिए अपने संबंधित स्कूलों से तुरंत संपर्क करना होगा क्योंकि स्कूल सीधे सीबीएसई परीक्षा संगम पोर्टल के माध्यम से इसे ऑनलाइन जमा करेंगे। प्राइवेट छात्र बोर्ड की वेबसाइट पर सीधे आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा शुल्क प्रति विषय 320 रुपए तय किया गया है। सप्लीमेंट्री परीक्षा पूरी तरह से शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए निर्धारित किए गए मुख्य पाठ्यक्रम पर आधारित होगी।

पेरेंटिंग कलेंडर

 सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ने एकेडमिक सेशन 2026-27 के लिए ‘पेरेंटिंग कैलेंडर’ लॉन्च किया। इसका मकसद स्कूलों और माता-पिता के बीच व्यवस्थित जुड़ाव को मजबूत करना और छात्रों की सर्वांगीण भलाई को बढ़ावा देना है। इसमें स्कूल के प्रिंसिपल, टीचर, काउंसलर, वेलनेस एजुकेटर और माता-पिता शामिल हुए। बोर्ड ने एक बयान में कहा, “नेशनल एजुकेशन पॉलिसी 2020 के विजन के अनुरूप,सीबीएसई ने एकेडमिक सेशन 2025-26 में यह पहल शुरू की थी। इसका साफ मकसद माता-पिता और स्कूलों के बीच साझेदारी को मजबूत करना और छात्रों के सर्वांगीण कल्याण को बढ़ावा देना था।” दावा किया जा रहा है कि इस पहल को देशभर में अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। स्कूलों, अभिभावकों और अन्य संबंधित लोगों ने इसमें सक्रिय रूप से भाग लिया, जिससे इसकी उपयोगिता और प्रभाव साबित हुआ है।

TAGGED:
Share This Article