पीएम मोदी पर पीसी ना करने पर आस्ट्रेलियाई पत्रकार ने कसा तंज

Shekhar Sharma
2 Min Read

टीवी चैनल 7News के रिपोर्टर ब्लेक जॉनसन ने कहा कि वह बिना किसी पूर्व निर्धारित स्क्रिप्ट (unscripted) वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस से बचने के लिए जाने जाते हैं

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलियाई टीवी चैनल 7News के रिपोर्टर ब्लेक जॉनसन ने मेलबर्न में पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे को कवर करते हुए लाइव ब्रॉडकास्ट में उनके प्रेस कॉन्फ्रेंस न करने की शैली पर तंज कसा। रिपोर्टर ब्लेक जॉनसन ने कहा कि “मेलबर्न की इस यात्रा पर हम नरेंद्र मोदी के जितना करीब पहुंच सकते हैं, यह बस उतना ही है। वे बिना किसी पूर्व निर्धारित स्क्रिप्ट (unscripted) वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस से बचने के लिए जाने जाते हैं। इसके बजाय वे पहले से मैनेज और व्यवस्थित किए गए कार्यक्रमों में शामिल होना ज्यादा पसंद करते हैं।” इससे पहले नॉर्वे के एक पत्रकार ने भी इसी प्रकार के सवाल उठाए थे।

न्यूजीलैंड में भी

न्यूज़ीलैंड दौरे पर भी एक स्थानीय पत्रकार ने जब भारतीय राजनयिकों से पीएम मोदी के प्रेस कॉन्फ्रेंस न करने पर सवाल पूछा, तो विदेश मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी रुद्रेंद्र टंडन ने पीएम मोदी की पीसी को लेकर सफाई देते हुए कहा कि भारतीय राजनेता मध्यस्थों (मीडिया) के बजाय रैलियों और सीधे संवाद के जरिए सीधे जनता से जुड़ना पसंद करते हैं।

बचाव में उतरी भाजपा

न्यूजीलैंड और आस्ट्रेलिया की मीडिया में जो कुछ पीएम मोदी को लेकर कहा गया उसके बाद भाजपा पीएम के बचाव में उतर आयी है। भाजपा की ओर से कहा गया है कि बीजेपी नेताओं और समर्थकों का हमेशा से यह रुख रहा है कि प्रधानमंत्री सोशल मीडिया, ‘मन की बात’ कार्यक्रम और विशाल जनसभाओं के माध्यम से सीधे देश की जनता से जुड़े रहते हैं और यही उनकी संवाद शैली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रेस कॉन्फ्रेंस (PC) न करने या उससे दूरी बनाने के पीछे राजनीतिक विश्लेषकों, विपक्ष और खुद बीजेपी (BJP) के अपने-अपने तर्क हैं। इस विषय को लेकर भारत की राजनीति में लंबे समय से बहस चल रही है।

Share This Article