कई घंटे चलता रहा थाना देहलीगेट पर हंगामा, पुलिस वालों पर लगाया कार्यकर्ताओं से दुर्व्यवहार करने का आरोप
मेरठ। विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अपने दो कार्यकर्ता साथियों के साथ अपमान जनक व्यवहार का आरोप लगाते हुए थाना देहलीगेट घेर लिया। कार्यकर्ता थाना परिसर में ही जमीन पर धरने पर बैठ गए। कई घंटे तक धरना चाहता रहा। ये कार्यकर्ता अपमानजक व्यवहार करने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे। उन्होंने आरोपी पुलिस वालों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
बीमार गोवंश को देखकर रहे थे लौट
बजरंग दल से जुड़े बिट्टू और अक्षय शनिवार रात करीब 11:30 बजे एक बीमार गाय का उपचार कराने के बाद बाइक से घर लौट रहे थे। अक्षय प्रजापति ने बताया कि घंटाघर पर तैनात पुलिसकर्मियों ने उन्हें लिया। आरोप है कि परिचय देने और गौसेवा से लौटने की जानकारी देने के बावजूद पुलिसकर्मियों ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया और उनकी बाइक का चालान कर दिया। मामले की जानकारी मिलते ही विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता देहली गेट थाने पहुंचे। उन्होंने आरोपी पुलिसकर्मियों को तत्काल निलंबित करने और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। देर रात तक चले हंगामे के बाद पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से वार्ता की। उन्होंने मामले की जांच कराने और तथ्यों के आधार पर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद स्थिति सामान्य हो गई। पुलिस फिलहाल पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।
ये रहे मौजूद
प्रदर्शन में महानगर संयोजक हिमांशु शर्मा, महानगर सह-गौरक्षा प्रमुख पुनीत धानक, करण जाटव, प्रिंस कट्टर हिंदू, अंकित माहेश्वरी, अमन राजपूत, पुनीत पंछी, विशाल, तुषार, सागर वर्मा, हैप्पी वर्मा, सचित सक्सेना समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल थे।


