जंग पर अमादा हैं यूएस व ईरान

Shekhar Sharma
3 Min Read

एक दूसरे पर भारी मिसाइलो से किए जा रहे हैं हमले, जंग की नई इबारत से दुनिया के तमाम देश परेशान

नई दिल्ली। ईरान और अमेरिका दोनों ही जंग पर अमादा हैं। ईरान के इस्लामिक रिवल्यूशनरी गार्ड कोर अमेरिका को उसी की भाषा में माकूल जवाब दे रहा है। अमेरिका और ईरान के बीच हाल ही में हुआ शांति समझौता टूट चुका है और दोनों देशों के बीच फिर से बारूदी जंग छिड़ गई है। होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हुए हमलों के बाद, अमेरिका ने ईरान के कई सैन्य ठिकानों पर हवाई हमले किए हैं。 इसके जवाब में ईरान ने भी कुवैत और बहरीन में अमेरिकी अड्डों को निशाना बनाया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आधिकारिक तौर पर घोषणा कर दी है कि ईरान के साथ शांति समझौता समाप्त हो गया है। इसके साथ ही अमेरिका ने ईरान के तेल निर्यात पर फिर से प्रतिबंध लगा दिए हैं।

स्ट्रेट हाेर्मूज पर सख्त निगरानी

ईरान ने स्ट्रेट हार्मूज पर सख्त निगरानी शुरू कर दी है। जो भी जहाज बगैर टोल दिए गुजर रहा है उस पर हमला किया जा रहा है। ईरान अब ऐसे तीन जहाजों को निशाना बना चुका है। वहीं दूसरी ओर स्ट्रेट में तीन तेल टैंकरों पर हुए हमलों के बाद अमेरिका ने ईरान के 80 से ज्यादा सैन्य ठिकानों पर ताबड़तोड़ एयरस्ट्राइक की。 जवाबी कार्रवाई में ईरान ने बहरीन और कुवैत स्थित अमेरिकी ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन हमले किए हैं।

तेल के दामों में उछाल

ईरान व अमेरिका के बीच इस ताजा टकराव के बाद दुनिया में कच्चे तेल के दामों (Crude Oil) में फिर से उछाल आने लगा है。 विशेषज्ञ इस बात की आशंका जता रहे हैं कि यदि तनाव जल्द शांत नहीं हुआ, तो अंतरराष्ट्रीय व्यापार और आपूर्ति श्रृंखला पर इसका गहरा प्रभाव पड़ेगा। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम करने के लिए कतरी और पाकिस्तानी मध्यस्थ लगातार राजनयिक प्रयास कर रहे हैं, लेकिन ईरान की सेना (रिवोल्यूशनरी गार्ड्स) ने चेतावनी दी है कि अमेरिकी आक्रामकता का पूरी ताकत से जवाब दिया जाएगा

Share This Article