न्यू देवपुरी पहुंचे भाजपा नेता कमलदत्त

Shekhar Sharma
1 Min Read

न्यू देवपुरी पहुंचे भाजपा नेता निगम अफसरों से की बात, क्षेत्र के लोगों ने बतायी गंदगी व जलभराव की समस्या, बोले नहीं सुनते अफसर

मेरठ। शहर के नगर निगम वार्ड पांच न्यू देवपुरी इलाके में गंदगी और जलभराव की समस्या की जानकारी मिलने पर भाजपा नेता कमलदत्त शर्मा मौके पर मुआयना करने को पहुंचे। उन्होंने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान क्षेत्र में जलभराव, स्वच्छता व्यवस्था की बदहाली एवं पेयजल की समस्या प्रमुख रूप से सामने आई। क्षेत्रवासियों ने बताया कि इन समस्याओं के कारण उन्हें लंबे समय से कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इस पर कमल दत्त शर्मा ने नगर निगम के संबंधित अधिकारियों से मोबाइल पर बात की और समस्याओं के शीघ्र एवं स्थायी समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई करने को कहा। उन्होंने क्षेत्रवासियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि प्रत्येक नागरिक को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है तथा जनता की समस्याओं के समाधान के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।

ये रहे उपस्थित

इस मौके पर युवा भाजपा नेता विक्रम शर्मा के अलावा क्षेत्रवासी तनु शर्मा, अमित ओबरॉय, मनोज मित्तल, प्रेमवती एवं सविता सैनी सहित अनेक स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

TAGGED:
Share This Article