RML में घायलों से मिले राहुल गांधी

Shekhar Sharma
3 Min Read

घायलों के परिजनों को बंधाया ढाढस, बोले कांग्रेस पार्टी युवाओं के साथ, डाक्टरों से बेहतर से बेहतर इलाज देने का आग्रह

नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी जंतर मंतर पर लाठीचार्ज में घायल हुए युवाओं को देखने के लिए आज डा. राम मनोहर लाेहिया अस्पताल पहुंचे। उन्होंने जंतर-मंतर से संसद मार्च (Sansad Chalo) के दौरान पुलिस लाठीचार्ज में घायल हुए छात्रों और युवाओं से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और डॉक्टरों से उनके इलाज की जानकारी ली। राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और कांग्रेस संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने अस्पताल के वार्डों में जाकर घायल छात्रों से सीधी बात की। घायलों से मिलने के बाद कांग्रेस नेताओं ने केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। राहुल गांधी के अलावा केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल भी घायलाें से मिलने राम मनोहर लोहिया अस्पताल पहुंचे।

परिजनों का बंधाया ढाढस

राहुल गांधी व दूसरे नेताओं ने एक गंभीर रूप से घायल छात्रा की मां से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और डॉक्टरों से बेहतर इलाज सुनिश्चित करने को कहा। कांग्रेस नेताओं ने युवाओं से मिलकर उनका हौसला बढ़ाया और कहा कि इस संघर्ष में पूरी पार्टी उनके साथ मजबूती से खड़ी है। राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को “भारत के इतिहास का सबसे युवा-विरोधी प्रधानमंत्री” करार दिया। उन्होंने पूछा कि देश के युवाओं के भविष्य से हो रहे इस खिलवाड़ पर पीएम चुप क्यों हैं?

शाह और प्रधान का इस्तीफा मांगा

इससे पहले आज दोपहर राहुल गांधी ने संसद परिसर में मीडिया से बात करते हुए कहा कि पुलिस की इस बर्बरता के लिए गृह मंत्री अमित शाह और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को तुरंत अपने पदों से इस्तीफा दे देना चाहिए। प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि विपक्ष संसद में युवाओं से जुड़े इस गंभीर मुद्दे पर पूरी चर्चा चाहता है, लेकिन सरकार उनकी आवाज दबाने के लिए लाठियां और आंसू गैस के गोले इस्तेमाल कर रही है। प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि विपक्ष संसद में युवाओं से जुड़े इस गंभीर मुद्दे पर पूरी चर्चा चाहता है, लेकिन सरकार उनकी आवाज दबाने के लिए लाठियां और आंसू गैस के गोले इस्तेमाल कर रही है।

TAGGED:
Share This Article