

“जाणता राजा” महानाट्य की भव्यता, उद्देश्य एवं छत्रपति शिवाजी महाराज के प्रेरणादायी जीवन को जन-जन तक पहुँचाने की आवश्यकता पर विस्तार से प्रकाश
मेरठ। दिव्य प्रेम सेवा मिशन, हरिद्वार के तत्वावधान में आगामी 22 से 28 अक्टूबर 2026 तक सनसिटी, गाज़ियाबाद में आयोजित होने जा रहे विश्वविख्यात ऐतिहासिक महानाट्य “जाणता राजा” के सफल आयोजन के संदर्भ में #मेरठ के होटल हार्मनी इन, गढ़ रोड में एक भव्य बैठक का आयोजन दिव्य प्रेम सेवा मिशन के अध्यक्ष डॉ आशीष गौतम भैया जी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्रीय प्रचारक महेंद्र के मार्गदर्शन में किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के आधिकारिक पोस्टर का विमोचन भी अतिथियों द्वारा किया गया। बैठक में मेरठ महानगर के सैकड़ों गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता कर आयोजन को सफल बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में राष्ट्रकवि डॉ. हरिओम पवार की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन को विशेष ऊँचाई प्रदान की। कार्यक्रम की अध्यक्षता अजय गुप्ता ने की। जनता राजा आयोजन समिति के संयोजक श्री विनय चौधरी जी भी उपस्थित रहे।
प्रेरणा देते शिवाजी महाराज के विचार
सेवा मिशन के संस्थापक डॉ. आशीष गौतम ने अपने उद्बोधन में “जाणता राजा” महानाट्य की भव्यता, उद्देश्य एवं छत्रपति शिवाजी महाराज के प्रेरणादायी जीवन को जन-जन तक पहुँचाने की आवश्यकता पर विस्तार से प्रकाश डाला। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्रीय प्रचारक महेंद्र ने अपने प्रेरक उद्बोधन में छत्रपति शिवाजी महाराज के अद्वितीय व्यक्तित्व, राष्ट्रभक्ति और आदर्श नेतृत्व की विशेषताओं का उल्लेख किया। धन्यवाद ज्ञापन विजय राज सिंह ने किया तथा कार्यक्रम का सफल संचालन भाजपा का युवा चेहरा दीपक शर्मा ने किया।
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर अरुण जिंदल, भाजपा जिला अध्यक्ष हरबीर पाल, भाजपा क्षेत्रीय मंत्री अंकुर राणा, पूर्व जिला अध्यक्ष शिवकुमार राणा, डॉ. जे.बी. चिकारा (फ्यूचर प्लस हॉस्पिटल), अजीत कुमार (वेद इंटरनेशनल), पवन गुप्ता (श्री रामलीला कमेटी, छावनी), वरुण अग्रवाल जी (चेयरमैन, एडको डेवलपर्स), राहुल शर्मा जी (अध्यक्ष, सत्यकाम इंटरनेशनल), अनिल ‘गोल्डी’ (संस्थापक, छोटा खाटू धाम, मुल्तान नगर), केतन मुद्गल, गौरव सिरोही जी, शलभ गुप्ता ‘वासु’, विनोद जाटव जी, अक्षय बेनीवाल जी, मालवीय त्यागी, आर्यन चौधरी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। भाजपा के युवा नेता दीपक शर्मा ने बताया कि ‘जाणता राजा’ विश्वविख्यात ऐतिहासिक महानाट्य है, जो छत्रपति शिवाजी महाराज के संपूर्ण जीवन, उनके अद्वितीय शौर्य, राष्ट्रनिष्ठा और हिंदवी स्वराज्य की गौरवगाथा को 300 से अधिक कलाकारों के सजीव अभिनय के माध्यम से मंचित करता है।


