शहर सर्राफा फूलडोल कमेटी की बैठक

Shekhar Sharma
3 Min Read

वर्ष 2026-27 के लिए श्री फूलडोल कमेटी के नव निर्वाचित पदाधिकारी किए गए तय

मेरठ। शहर सर्राफा बाजार ‘श्री फूलडोल कमेटीÓ की वार्षिक कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक आज श्री महादेव, सर्राफा बाजार के पवित्र प्रांगण में बड़े श्रद्धा भाव के साथ संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता कमेटी के वरिष्ठ एवं मार्गदर्शक रमेश चन्द्र राठी सर्राफ ने की। सर्वप्रथम भगवान श्रीकृष्ण एवं माता राधा का पूजन कर बैठक का शुभारंभ किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से वर्ष 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। वर्ष 2026-27 के लिए श्री फूलडोल कमेटी के नव निर्वाचित पदाधिकारी तय किए गए। विजय आनंद अग्रवाल ने बताया कि रमेश चंद्र राठी अध्यक्ष, मनोज कुमार सर्राफ महामंत्री, अनिल रस्तोगी सर्राफ कोषाध्यक्ष, श्री गौरव शारदा (शिवा) मुख्य संयोजक बनाए गए हैं। विजय आनंद अग्रवाल ने बताया कि समस्त नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का उपस्थित सदस्यों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया और उन्हें आगामी वर्ष के धार्मिक कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए शुभकामनाएं दीं।

यह लिया निर्णय

बैठक में यह निर्णय लिया गया कि इस वर्ष श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव को अत्यंत भव्यता एवं धार्मिक उल्लास के साथ मनाया जाएगा। इसके अंतर्गत 4 एवं 5 सितंबर को मंदिर श्री महादेव जी, सर्राफा बाजार में दो दिनों तक भगवान श्री राधा-कृष्ण की मनोहारी झांकी सजाई जाएगी। मंदिर को रंग-बिरंगे फूलों, विद्युत लाइटों एवं आकर्षक सज्जा से सजाया जाएगा। इन दोनों दिनों में भजन-कीर्तन एवं प्रसाद वितरण का कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु सम्मिलित होंगे। इसके साथ ही कमेटी के पदाधिकारियों ने यह संकल्प लिया कि पिछले 113 वर्षों से निरंतर चली आ रही परंपरागत श्रीकृष्ण जन्माष्टमी शोभायात्रा इस वर्ष भी दिनांक 8 सितंबर 2026 को बड़े धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ निकाली जाएगी। यह ऐतिहासिक शोभायात्रा सर्राफा मंदिर चौक से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए नगरवासियों को भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन कराएगी। शोभायात्रा में आकर्षक झांकियां, राधा-कृष्ण की झांकी, बैंड-बाजे, भजन मंडलियां एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगी। इस वर्ष शोभायात्रा को और अधिक आकर्षक एवं भव्य बनाने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। इस पावन यात्रा में महिलाएं, पुरुष, बच्चे एवं युवा सभी भक्ति भाव से सराबोर होकर बढ़-चढ़कर भाग लेंगे।

ये रहे मौजूद

बैठक में अध्यक्ष रमेशचन्द्र, राठी सर्राफ, महामंत्री मनोज कुमार सर्राफ, कोषाध्यक्ष अनिल रस्तोगी, मुख्य संयोजक गौरव शारदा के साथ विजयआनन्द अग्रवाल, नरेश चंद माहेश्वरी, प्रदीप कुमार अग्रवाल, अशोक कुमार दिल्ली वाले, अनिल वर्मा, निखिल शारदा, प्रिंस चौरसिया, शुभम अग्रवाल, राजीव मूंदड़ा, दिव्यांशु अग्रवाल, आदित्य शारदा, सुनील कुमार चौरसिया सहित बड़ी संख्या में कमेटी सदस्य एवं भक्तगण उपस्थित रहे। सभी ने आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने का संकल्प लिया।

TAGGED:
Share This Article