
कमिश्रर व डीआईजी को बुलियन एसो. ने दी तमाम घटनाओं की जानकारी, बैठक में गूंजा सोना लेकर भागने का मुद्दा
मेरठ। मंडल उद्योग बंधु की बैठक में शहर सराफा बाजार के व्यापारियों का सोना लेकर भागने का मुद्दा मेरठ बुलियन ट्रेडर्स एसोसिएशन के महामंत्री विजय आनंद अग्रवाल ने प्रमुखता से उठाया। उन्होंने तमाम घटनाओं की जानकारी कमिश्रर और डीआईजी को दी। मंडल उद्योग बंधु बैठक में सराफा व्यापारियों की सुरक्षा एवं पश्चिम बंगाल सोना लूट प्रकरण पर विस्तार से चर्चा की गयी। बैठक मंडल कमिश्रर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में डीआईजी कलानिधि नैथानी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में मेरठ बुलियन ट्रेडर्स एसोसिएशन की ओर से अध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल, उपाध्यक्ष संदीप अग्रवाल एवं महामंत्री विजय आनंद अग्रवाल उपस्थित रहे।
घटनाओं पर जतायी गहरी चिंता
बैठक में पश्चिम बंगाल में मेरठ के सराफा व्यापारियों का सोना लेकर भाग जाने के प्रकरण पर विस्तार से चर्चा की गई। एसोसिएशन द्वारा इस घटना पर गहरी चिंता व्यक्त की गई। इस पर अधिकारियों ने व्यापारियों को आश्वासन दिया कि इस मामले में ठोस कदम उठाकर शीघ्र ही अपराधियों की धर-पकड़ की जाएगी और मेरठ के सराफा व्यापारियों का माल वापस दिलाया जाएगा। इसके साथ ही शहर में सराफा बाजारों की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक चौकस करने, आवश्यक स्थानों पर पुलिस पिकेट लगाए जाने तथा असामाजिक तत्वों पर निगरानी बढ़ाने की मांग भी एसोसिएशन द्वारा रखी गई अधिकारियों ने सराफा व्यापारियों के साथ पुलिस की मासिक अथवा त्रैमासिक बैठक सुनिश्चित करने का भी आश्वासन दिया, जिससे सुरक्षा संबंधी मुद्दों का समय पर समाधान हो सके।
विजय आनंद अग्रवाल ने कहा कि मेरठ बुलियन ट्रेडर्स एसोसिएशन प्रशासन के इस सकारात्मक रुख का स्वागत करती है और उम्मीद करती है कि व्यापारियों की सुरक्षा के लिए शीघ्र प्रभावी कदम उठाए जाएंगे।
बैठक में पुलिस अधीक्षक यातायात, अपर आयुक्त उद्योग, मेरठ जोन, मेरठ, सचिव, मेरठ विकास प्राधिकरण, उपायुक्त उद्योग, गौतमबुद्धनगर, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, बागपत, बुलन्दशहर, अधीक्षण अभियन्ता, विद्युत वितरण निगम क्षेत्रीय प्रबन्धक यूपीसीडा, क्षेत्रीय प्रबन्धक, उ०प्र० राज्य सड़क परिवहन निगम मेरठ, राज्य कर विभाग, राज्य कर अधिकारी, बाट माप नियंत्रक अधिकारी, उप श्रमायुक्त, गाजियाबाद, पुलिस अधीक्षक, नगर, उपाध्यक्ष, हापुड पिलखुवा विकास प्राधिकरण, शाखा प्रबन्धक ई०एस०आई०सी०, क्षेत्रीय प्रबन्धक, प्रदूषण मेरठ, मुख्य अग्निशमन अधिकारी, श्री राजकुमार शर्मा, प्रदेश सचिव, लघु उद्योग भारती श्री पंकज कुमार जैन, लघु उद्योंग भारती, श्री विजय आनन्द अग्रवाल, अध्यक्ष, मेरठ बुलियन ट्रेडर्स एसोसियेशन, श्री पंकज कुमार गुप्ता यू०पी०चौम्बर ऑफ कामर्स, अध्यक्ष, मिडफो, एवं अन्य उद्यमीगणों द्वारा प्रतिभाग किया गया।


