ऑपरेशन के लिए चिन्हित मरीजों का खर्च उठाएगी समिति, जिला कांग्रेस कमेटी ने नेत्र जांच शिविर
मेरठ। जि़ला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गौरव भाटी और प्रवक्ता सय्यद आमिर रज़ा द्वारा शहर काज़ी वाली गली में ऊंची मस्जिद के पास नफीस खान के आवास पर डॉ श्रॉफ चैरिटी आई सैंटर का नि:शुल्क नेत्र जाँच एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का स$फल आयोजन कराया। गौरव भाटी ने कहा इस शिविर का मुख्य उद्देश्य स्थानीय नागरिकों, विशेषकर आर्थिक रूप से कमज़ोर परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराना रहा। जि़ला प्रवक्ता सय्यद आमिर रज़ा ने बताया कि शिविर में सैकड़ों क्षेत्रवासियों ने पहुँचकर अपनी आँखों की जाँच कराई है । अनुभवी डॉक्टरों की टीम द्वारा अत्याधुनिक मशीनों से मरीज़ों की आँखों की मुफ़्त जाँच की गई। शिविर के दौरान जिन मरीज़ों की आँखों में मोतियाबिंद (मोतिया) पाया गया है, उन्हें चिह्नित कर लिया गया है। इन सभी मरीज़ों का ऑपरेशन पूरी तरह नि:शुल्क कराया जाएगा। इन सभी मरीजो के लेंस का खर्च भी समिति द्वारा वहन किया जाएगा।
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर जि़ला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से जनसेवा और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की मदद के लिए संकल्पित रही है। आँखों की रोशनी से बढ़कर कोई उपहार नहीं है, इसी सोच के साथ इस कैंप का आयोजन किया गया है। क्षेत्रवासियों ने इस जनकल्याणकारी पहल के लिए कांग्रेस कमेटी का आभार जताया। इस दौरान सय्यद अकरम रज़ा, (क्षेत्रीय पार्षद) इकराम कुरैशी, अरुण कौशिक, उज़ैफ गाज़ी, उवैस अंसारी, उमरदराज़, $फैसल मंसूरी, शावेज़ गाज़ी, फैज़ खान, सालिम अंसारी, अज़हर खान, फराज़ खान, उमर अंसारी, हाफिज़ शारिक, अमित शर्मा, बबलू खान और भारी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।


