बेगम पुल पर व्यापार संघ के सेवा शिविर में बेगमपुल से गुजरने वाले हजारों कांवड़ियों को शीतल शिकंजी का वितर
मेरठ। बेगम पुल पर व्यापार संघ के सेवा शिविर में बेगमपुल से गुजरने वाले हजारों कांवड़ियों को शीतल शिकंजी का वितरण किया गया। इस कार्य में व्यापार संघ की अध्यक्ष सुधा सेठ और महामंत्री पुनीत शर्मा के साथ राकेश गोयल, राजीव कपूर,अनुपमा रस्तोगी, राज बाला, पीयूष, नवनीत, सुरजीत, अर्पित, छोटू, बनटी आदि ने विशाल व सुसजीत कावड को प्रतिक चिन्ह दे कर सम्मानित किया साथ ही आ रहे कावडयो को जल शिकांनजी वितरित करते हुए सेवा की।
इससे पहले भाजपा नेता दीपक शर्मा और शहर कांग्रेस के अध्यक्ष रंजन शर्मा ने सेवा शिविर का विधिविधान व पूजा अर्चना हवन के साथ शुभारंभ किया। महामंत्री पुनीत शर्मा ने बताया कि हर साल यह सेवा शिविर लगाया जाता है।


