बेटियां फाउंडेशन का नशा मुक्ति संदेश

Shekhar Sharma
3 Min Read

स्वतंत्रता दिवस पर बेटियां फाउंडेशन का कार्यक्रमए छोटा कदम बड़ा बदलाव, बेटियां फाउंडेशन का नशा मुक्ति संदेश

मेरठ। बेटियां फाउंडेशन द्वारा आज डॉ अंबेडकर शिक्षा सदन गढ़ रोड पर स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में विशेष जागरूकता एवं प्रेरक कार्यक्रम आयोजित किया गये। इस मौके पर नशा मुक्ति का संदेश दिया गया।कार्यक्रम में प्राथमिक कक्षा के बच्चों को 15 अगस्त के महत्व, स्वतंत्रता संग्राम और राष्ट्रध्वज के सम्मान के बारे में सरल एवं रोचक तरीके से जानकारी दी गई।कार्यक्रम में ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ देशभक्ति की भावना को मजबूत किया गया। बच्चों को तिरंगे के तीनों रंगों तथा अशोक चक्र का महत्व समझाया गया। इसके बाद ‘मेरा भारत-मेरा सपनाÓ जैसी प्रेरक गतिविधि के माध्यम से बच्चों को अपने सपनों और देश के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को व्यक्त करने का अवसर दिया गया। बच्चों ने देश भक्ति गीतों पर अपनी प्रस्तुति दी और उपहार जीते सभी बच्चों को खाने की सामग्री और जरूरत का सामान दिया गया/

जागरूकता कार्यशाला

कार्यक्रम का एक महत्वपूर्ण हिस्सा ‘नशा मुक्त भारत—स्वस्थ बचपन, सुरक्षित भविष्यÓ जागरूकता कार्यशाला भी थी। बच्चों को उनकी उम्र के अनुरूप सरल भाषा में समझाया गया कि नशे जैसी हानिकारक आदतों से दूर रहना क्यों जरूरी है तथा अच्छी संगति, शिक्षा, खेल और स्वस्थ जीवनशैली का क्या महत्व है ताकि जीवन मे नशे से होने वाले नुकसानों को पहचान सके और अपने आसपास नशा करने वाले लोगों को जागरुक कर सके। बच्चों से ‘नशा छोड़ो, जीवन जोड़ोÓ और ‘पढ़ेंगे, खेलेंगे, आगे बढ़ेंगे—नशे से हमेशा दूर रहेंगेÓ जैसे संदेशों के साथ सामूहिक संकल्प भी कराया गया। बेटियां फाउंडेशन का उद्देश्य बच्चों में केवल देशभक्ति की भावना विकसित करना ही नहीं, बल्कि उन्हें शिक्षा, संस्कार, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण और नशामुक्त जीवन के प्रति जागरूक बनाना भी है। संस्था अध्यक्ष अंजु पाण्डेय का मानना है कि आज के जागरूक बच्चे ही कल के जिम्मेदार नागरिक बनकर परिवार, समाज और देश को मजबूत बनाएंगे। इस अवसर पर कॉलेज प्रिंसिपल मालती मैडम, अध्यापक अनिल श्री अनिल, मैडम रोशन, संस्था कोऑर्डिनेटर कुसुम शर्मा, उपाध्यक्ष डॉक्टर क्षमा चौहान आदि का सहयोग रहा

TAGGED:
Share This Article