साकेत जैन मंदिर में णमोकार मंत्र का पाठ

Shekhar Sharma
2 Min Read

समाज के अलग-अलग क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को सम्मानित, साकेत जैन मंदिर में णमोकार मंत्र का पाठ

मेरठ। श्री 1008 दिगंबर जैन पंचायती मंदिर साकेत में णमोकार मंत्र का पाठ रखा गया जिसमें साकेत जैन समाज के अलावा पूरे मेरठ समाज ने भाग लिया। णमोकार मंत्र का पाठ समाप्त होने के बाद सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें समाज के अलग-अलग क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य संयोजक एडवोकेट विनीत जैन ने बताया कि जैन समाज के अध्यक्ष सुरेश जैन ऋतुराज को सम्मानित किया गया। इसके बाद उन्हें के हाथों से समाज के लोगों को प्रतीक चिन्ह देकर शॉल तथा पगड़ी पहनाकर स्वागत किया गया। जिनमें साकेत जैन समाज के अध्यक्ष दिनेश जैन अरूणम कॉलोनी, जैन मंदिर के अध्यक्ष मुकुल जैन के अतिरिक्त विशाल जैन, महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती पारुल जैन, श्रीमती मनीषा जैन, श्री पंकज जैन, पत्रकार तुमुल कक्कड़, रजनीश जैन आदि को सम्मानित किया गया।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर जैन समाज के वरिष्ठ नेता आरके जैन, अनिल जैन, एके जैन, भविष्य जैन, निशांत जैन के साथ राजबाला जैन, उषा जैन सहित महिला मंडल की सैकड़ो महिला उपस्थित रही। कार्यक्रम के संयोजक व साकेत जैन मंदिर समिति के एडवोकेट विनीदत जैन ने बताया कि अंत में अध्यक्ष दिनेश जैन द्वारा वत्सल भोज के कराया गया।

TAGGED:
Share This Article