मिडिल ईस्ट में फिर भड़केंगे जंग के शोले

Shekhar Sharma
3 Min Read

स्ट्रेट होर्मूज से पीछे हटने को तैयार नहीं तेहरान, अमेरिका स्ट्रेट होर्मूज पर कब्जे की ठाने है जिद, कभी भी भड़क सकते हैं जंग के शोले

नई दिल्ली। ईरान और अमेरिका के बीच कभी भी जबरदस्त जंग के शोले भड़क सकते हैं। इसको टालने के लिए पाकिस्तानी जनरल आसिम मुनीर तेहरान पहुंच गए हैं। वह ईरानी सरकार के मंत्रियों के संपर्क में हैं। ईरान के विदेश मंत्रालय ने रविवार को घोषणा की कि 
पाकिस्तान के सेना प्रमुख और रक्षा बलों के प्रमुख, फील्ड मार्शल आसिम मनुीर सोमवार को तेहरान पहुंचे। यह इस साल मुनीर की ईरान की तीसरी यात्रा होगी क्योंकि इस्लामाबाद  अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर थोपे गए युद्ध को समाप्त करने पर अमादा है। इसके पीछे पाकिस्तान के अमेरिका के साथ निहितार्थ बताए जा रहे हैं और वह ईरान के सबसे करीबियों में शुमार हो गया है।

पीछे हटने को तैयार नहीं तेहरान

ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने की अपनी बातों और शर्तों से पीछे हटने को तैयार नहीं। जबकि पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने तेहरान का दौरा किया और संयुक्त राज्य अमेरिका और यमन के हौथियों ने ओमान की खाड़ी और बाब अल-मंडेब जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमले किए।मंगलवार को हुए घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आए हैं जब ईरान को लेकर अमेरिका-इजराइल युद्ध के समाप्त होने के कोई संकेत नहीं दिख रहे हैं, हालांकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प बार-बार यह दावा कर रहे हैं कि समझौता होने ही वाला है।

चीन की यूएस को सलाह

तेहरान में चीन के राजदूत से कहा कि वाशिंगटन को अपना सैन्य अभियान समाप्त करना होगा और होर्मुज जलडमरूमध्य को पूरी तरह से फिर से खोलने के लिए विदेशों में रखे ईरानी धन को जारी करना होगा।ईरानी मीडिया के अनुसार, रेज़ाई ने कोंग पेइवू को बताया, “जब तक अमेरिका अपना व्यवहार नहीं बदलता और ईरान की शर्तों को स्वीकार नहीं करता, तब तक होर्मुज जलडमरूमध्य को दोबारा नहीं खोला जाएगा।”बाद में X पर लिखते हुए, उन्होंने ईरानी बंदरगाहों पर अमेरिकी नौसैनिक नाकाबंदी को समाप्त करने के साथ-साथ गाजा और लेबनान सहित पूरे क्षेत्र में युद्धविराम पर जोर दिया।

Share This Article