क्षतिज शर्मा ने किया मेरठ का नाम रौशन

Shekhar Sharma
1 Min Read

45 वीं नौर्थ जोन चैम्पियनशिप में 359 अंक प्राप्त कर नेशनल के लिए क्वालीफाई, क्षतिज शर्मा ने किया मेरठ का नाम रौशन

मेरठ। जे एस सूटिंग क्लब गाजियाबाद के सूटरों ने 45 वीं नौर्थ जोन सूटिंग चैम्पियनशिप देहरादून में नेशनल के लिए क्वालीफाई कर क्लब का और गाजियाबाद का नाम रोशन किया। देहरादून के महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कालेज के त्रिशूल सूटिंग रेंज में आयोजित 45 वीं नौर्थ जोन चैम्पियनशिप में जे एस सूटिंग क्लब गाजियाबाद कोच मुकेश यादव के निर्देशन में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले क्षितिज शर्मा, प्रिया शर्मा,प्रिंस यादव, वाशू यादव, प्रशांत चौधरी, और वाणी सिंह ने भाग लिया था। नेशनल के लिए क्वालीफाई करने के लिए 400 में 343 अंक की आवश्यकता थी मगर सभी प्रतिभागियों ने क्वालीफाइंग मार्क्स से अधिक अंक प्राप्त कर नेशनल प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान प्राप्त कर लिया। जे एस सूटिंग क्लब के प्रतिभागियों की इस सफलता पर पूर्व लेखाकार मुकन्द वल्लभ शर्मा, महिला उन्नति प्रशिक्षण संस्थान मुरादनगर की अध्यक्ष दुर्गेश शर्मा, जिला खेल अधिकारी मुजफ्फरनगर पूनम विश्नोई, उत्तम प्रयास संस्था के कोषाध्यक्ष ललित मोहन शर्मा ने सभी को बधाई और शुभकामनाएं दी।

TAGGED:
Share This Article