किसान और दलित पंचायत में किया था जाने का एलान, पुलिस फोर्स जा पहुंची घर पर और कर लिया हाउस अरेस्ट
मेरठ। समाजवादी पार्टी के बड़े जाट नेता शेरा जाट को पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया। उनसे जब अपराध पूछा तो बताया गया कि पता नहीं। शेरा जाट का कहना है कि उनका अपराध केवल इतना है कि समाज के कमजोर वर्ग की आवाज उठाते हैं और यदि कमजोरों की मदद करना अपराध है तो वह यह अपराध करेंगे और बारबार करेगे, लगातार करेंगे। वो एक समाजवादी हैं और समाजवादी कभी भी गोली बंदूक या खाकी की धमकियों और पहरे से डरते नहीं।
अफसरों को गुजरता है नागवार
कोई अपराध नहीं किया बस किसानों, शोषित वर्ग एवं दलितों की आवाज उठाना, उनके हक़ के लिए लड़ना प्रशासन को इतना नागवार गुजरता है कि आए दिन घर पर पुलिस को भेज कर नज़रबंद कर देती है किसान एवं दलित पंचायत में अपने लोगो का सहयोग व उनके हक़ की आवाज ना बन जाऊ,इसके लिए आज ही दरोगा जी और दीवान जी ने घर पर आकर रोक लिया। अब अपने निजी कार्य भी नहीं कर सकते हैं ये सरकार तानाशाही से मौलिक अधिकारों का हनन कर बाबा साहेब के संविधान का अपमान करती है।


