CJP में आदेश प्रधान को नॉर्थ जोन की जिम्मेदारी

Shekhar Sharma
5 Min Read

एडवोकेट आदेश प्रधान गुर्जर को कॉकरोच जनता पार्टी की नॉर्थ जोन कमेटी में सदस्य मनोनीत किया गया

मेरठ। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) द्वारा एडवोकेट आदेश प्रधान गुर्जर को नॉर्थ जोन कमेटी का सदस्य मनोनीत किया गया है। पार्टी ने उनके सामाजिक एवं राजनीतिक अनुभव, छात्र हितों के लिए सक्रिय भूमिका तथा किसान आंदोलनों में भागीदारी को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है भारत के North Zone (उत्तरी क्षेत्र), तो सामान्यतः इसमें 8 राज्य/केंद्रशासित प्रदेश माने जाते हैं: हरियाणा, हिमाचल प्रदेश,पंजाब,राजस्थान,उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड,दिल्ली (NCT),चंडीगढ़ (UT) aate ge

आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका

एडवोकेट आदेश प्रधान किसान परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने अपने सार्वजनिक जीवन की शुरुआत छात्र राजनीति से की और छात्र हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर सक्रिय भूमिका निभाई। इसके बाद उन्होंने किसान आंदोलनों में भी भागीदारी की तथा किसानों से जुड़े मुद्दों को लेकर लगातार अपनी आवाज बुलंद की। कॉकरोच जनता पार्टी के विभिन्न आंदोलनों में भी आदेश प्रधान ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। पार्टी के आंदोलनों के दौरान वे लगातार संगठन के साथ मजबूती से खड़े रहे और आंदोलन में सक्रिय भागीदारी निभाई। पार्टी के आंदोलन के दौरान उन्होंने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर भी अपनी भूमिका निभाई और इस्तीफा होने के बाद ही आंदोलन से वापस लौटे। छात्र राजनीति से लेकर किसान आंदोलनों तक उनकी सक्रियता, सामाजिक सरोकारों और संगठन के प्रति निरंतर प्रतिबद्धता को देखते हुए कॉकरोच जनता पार्टी ने उन्हें नॉर्थ जोन कमेटी में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर एडवोकेट अनुज भड़ाना, शशिकांत गौतम, आकाश भड़ाना, राहुल वर्मा, रविन्द्र प्रधान, शान मोहम्मद, आनंद सिद्धार्थ, तरुण मलिक, हर्ष ढाका सहित अन्य कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

सीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता CCSU में

कॉकरोच जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता दीपक बालियान का स्वागत किया गया। इस दौरान छात्रों एवं आम लोगों से संवाद करते हुए “स्कूल ठीक करो अभियान” को और अधिक व्यापक एवं मजबूत बनाने को लेकर चर्चा की गई। इसके अलावा बैठक में आगामी 5 सितंबर 2026 को दिल्ली में होने वाले आंदोलन में अधिक से अधिक संख्या में छात्रों, युवाओं एवं आम लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए उन्हें आमंत्रित किया गया, हालांकि बाद में सूचना आयी कि 5 सितंबर का कार्यक्रम मुल्तवी कर दिया गया है। वहीं दूसरी ओर वक्ताओं ने कहा कि सरकारी स्कूलों की स्थिति में सुधार, शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने और छात्र-युवाओं की आवाज को मजबूती से उठाने के लिए इस अभियान को गांव-गांव और जन-जन तक पहुंचाना जरूरी है।

CCSU के भ्रष्टाचार का मुद्दा

इस अवसर पर चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार के मुद्दे पर भी आंदोलन का समर्थन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि विश्वविद्यालय और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े छात्रों के अधिकारों एवं समस्याओं की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मेरठ का किसान, छात्र और युवा अपने अधिकारों की लड़ाई में मजबूती से अपनी भूमिका निभाएगा। आदेश प्रधान एडवोकेट ने कहा, “छात्रों के न्याय और उनके अधिकारों के लिए हम हर स्तर पर संघर्ष करेंगे। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार और छात्रों की समस्याओं के खिलाफ आवाज को और मजबूत किया जाएगा। शिक्षा व्यवस्था में सुधार और सरकारी स्कूलों को बेहतर बनाने की लड़ाई केवल किसी एक व्यक्ति या संगठन की नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग की लड़ाई है। ”इसके साथ ही मेरठ कमिश्नरी पार्क में रवि गौतम द्वारा चलाए जा रहे अनिश्चितकालीन धरने का भी समर्थन किया गया। आदेश प्रधान एडवोकेट एवं कॉकरोच जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता दीपक बालियान ने धरने का समर्थन करते हुए कहा कि छात्रों, युवाओं एवं आम जनता से जुड़े न्यायपूर्ण मुद्दों के लिए चलाए जा रहे संघर्षों को मजबूती प्रदान की जाएगी और उनके अधिकारों की लड़ाई में हरसंभव सहयोग किया जाएगा।

ये रहे मौजूद

इस दौरान अनुज भड़ाना, शशिकांत गौतम, आकाश भड़ाना, राहुल वर्मा, महबूब सोलाना, युधिष्ठिर भाटी, डॉ. देवेंद्र हून, अरुण पाल, रोहित प्रधान, शान मोहम्मद, गजेंद्र गुर्जर मुदफरा, अंकित भारद्वाज , कार्तिका सिंह, रेखा सिंहः, पूजा सैनी, अजित सहित अन्य साथी मौजूद रहे।

TAGGED:
Share This Article