शक्ति शर्मा देश की पहली एयर वाइस मार्शल 

Shekhar Sharma
2 Min Read

18 जून 1994 को भारतीय वायुसेना की शिक्षा शाखा में अधिकारी के तौर पर कमीशन मिला

नई दिल्ली। 18 जून 1994 को भारतीय वायुसेना की शिक्षा शाखा में अधिकारी के तौर पर कमीशन हासिल करने वाली शक्ति शर्मा देश की पहली एयर वाइस मार्शल बनी हैं। वह सशस्त्र बलों में एयर वाइस मार्शल या समकक्ष दो-स्टार रैंक हासिल करने वाली पहली महिला अधिकारी हैं, जो गैर-चिकित्सा शाखा से आती हैं। 

सेना में सेवा की शुरूआत

शक्ति शर्मा को 18 जून 1994 को भारतीय वायुसेना की शिक्षा शाखा में अधिकारी के तौर पर कमीशन मिला था। तीन दशक से अधिक के सेवा करियर में उन्होंने वायुसेना के प्रशिक्षण संस्थानों, फील्ड स्टेशनों, कमान मुख्यालयों और वायुसेना मुख्यालय में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर काम किया। उनके करियर की खासियत यह रही कि उनकी भूमिका केवल शिक्षा तक सीमित नहीं रही। उन्होंने प्रशिक्षण, संस्थागत विकास और रक्षा क्षेत्र में शैक्षणिक संस्थानों के साथ रणनीतिक सहयोग जैसे क्षेत्रों में भी काम किया। उनकी महत्वपूर्ण उपलब्धि आईआईटी कानपुर और पुणे विश्वविद्यालय में वायुसेना की ‘चेयर ऑफ एक्सीलेंस’ स्थापित करना भी रही है। इन पहलों का उद्देश्य शैक्षणिक संस्थानों और रक्षा क्षेत्र के बीच सहयोग को बढ़ावा देना तथा शिक्षा, अनुसंधान और रणनीतिक विषयों पर साथ मिलकर काम करना था। इससे वायुसेना और देश के प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों के बीच ज्ञान एवं रणनीतिक सहयोग को मजबूत करने में मदद मिली।

Share This Article