उत्तम रहावती में कृष्ण जन्मोत्सव की धूम

Shekhar Sharma
2 Min Read

श्री कृष्ण और राधा रानी का मनमोहक रूप धारण किया तथा सुंदर नृत्य, भजन एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

मेरठ। रहावती स्थित उत्तम पब्लिक स्कूल में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने श्री कृष्ण और राधा रानी का मनमोहक रूप धारण किया तथा सुंदर नृत्य, भजन एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। नन्हे मुन्ने बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया और विद्यालय परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती ममता चौधरी ने विद्यार्थियों को भगवान श्री कृष्ण के जीवन से प्रेरणा लेने तथा प्रेम, सत्कर्म और सद्भावना के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती उपासना शर्मा एवं सोनिया सिरोही ने संयुक्त रूप से किया।

इनका रहा सहयोग

कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री सोहनवीर सिंह, दिव्यजीत सिंह, वीनस चौधरी, नीलम पाल, सीमा चौधरी, सुनीता पोसवाल, निशि सैनी, अंजू तोमर, काजल शर्मा, लवली तोमर, पूनम सिरोही, मधु सहगल, यशी चौधरी, ज्योति रस्तौगी, करिश्मा, अंजलि, दीपा, मुक्ति रस्तौगी आदि का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रबंधक सी.एस. चौधरी की और से सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों, शिक्षकों, सहयोगियों एवं उनके परिवार को श्री कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं दी गई

Share This Article