उत्तम पब्लिक स्कूल में छात्राओं ने मनाया शिक्षक दिवस

Shekhar Sharma
2 Min Read

कक्षा 10 की छात्राओं ने संभाली कार्यक्रम की जिम्मेदारी, शिक्षकों का किया सत्कार

मेरठ। रहावती स्थित त्तम पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन अत्यंत हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम का सफल आयोजन एवं संचालन मुख्य रूप से कक्षा 10 की छात्राओं द्वारा किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों के प्रति गहरा सम्मान, कृतज्ञता एवं प्रेम व्यक्त किया। कार्यक्रम का कुशल मंच संचालन कक्षा 10 की छात्रा नियति एवं प्रज्ञा पॅंवार द्वारा किया गया। छात्राओं ने शिक्षक दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए अध्यापकों के योगदान एवं उनके कुशल मार्गदर्शन को विद्यार्थियों के जीवन की महत्वपूर्ण आधारशिला बताया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या ममता चौधरी एवं प्रबंधक सी.एस. चौधरी ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि शिक्षक केवल पाठ्यक्रम का ज्ञान ही नहीं देते, बल्कि विद्यार्थियों को जीवन में सही दिशा, संस्कार, अनुशासन और आत्मविश्वास प्रदान करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को सदैव अपने गुरुजनों का सम्मान करने तथा उनके मार्गदर्शन को अपने जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में कक्षा 10 की छात्रा अंशिका, राधिका जाटव, वंशिका मावी, आयुषी बुटार, अवनी बुटार, अवनी पॅंवार ,शगुन पॅंवार, स्वस्ति, प्रियांशी शर्मा एवं समस्त छात्राओं ने वॉलिंटियर्स के रूप में सक्रिय भूमिका निभाई।

शिक्षकों एवं हेल्पर्स का सम्मान

विद्यार्थियों ने न केवल अपने गुरुजनों, बल्कि विद्यालय की व्यवस्था को सुचारू बनाने वाले हेल्पर आंटी एवं अंकल को भी बैज लगाकर तथा उपहार देकर विशेष रूप से सम्मानित किया और उनके निस्वार्थ योगदान के लिए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के समापन पर प्रधानाचार्या श्रीमती ममता चौधरी की ओर से सभी समर्पित शिक्षकों को विशेष उपहार एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस भावपूर्ण सम्मान समारोह ने पूरे विद्यालय परिसर को आनंदमयी और भावनात्मक माहौल से भर दिया। शिक्षक दिवस का यह आयोजन विद्यार्थियों, शिक्षकों और विद्यालय परिवार के सभी सदस्यों के बीच सम्मान, स्नेह और आत्मीयता की भावना को और अधिक सुदृढ़ करने वाला सिद्ध हुआ।

Share This Article