MLC चुनाव में पसीना बहाते नजर आए अमित शर्मा

Shekhar Sharma
1 Min Read

बूथ पर उपस्थित रहकर मतदान संबंधी व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी संभाली तथा मतदाताओं की हर संभव मदद

मेरठ। एमएलसी चुनाव के दौरान समाजवादी पार्टी का ब्राह्मण चेहरा जिला उपाध्यक्ष अमित शर्मा पूर्व विधानसभा प्रत्याशी ने MLC चुनाव के उपरांत अपने बूथ पर उपस्थित रहकर मतदान संबंधी व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी संभाली तथा मतदाताओं को पर्चियाँ बनाकर उपलब्ध कराईं। इस दौरान समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष कर्मवीर सिंह गुमी, आदित्य सिंह, शशिकांत गौतम भी मौजूद रहे। और MLC चुनाव मे समाज़वादी पार्टी के प्रत्याशी प्रमेंद्र सिंह भाटी और डॉ.नितिन तोमर को भारी मतों से जीतने की बात कही।

अखिलेश होंगे यूपी के अगले सीएम

अमित शर्मा ने कहा कि यदि इस चुनाव में धांधली नहींं की गयी तो यूपी में एमएलसी की ज्यादातर सीटों उन समाजवादी पार्टी अपना परचम लहराने जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश और देश की जनता भाजपा के कुशासन से मुक्ति के लिए छटपटा रही है। यूपी से भाजपा की विदाई तय हो गयी है। यूपी के अगले सीएम अखिलेश यादव होंगे।

TAGGED:
Share This Article