कस्बा फलावदा में स्थापित प्रतिमा का दूध से कराया स्नान, सैकड़ों कार्यकर्ता रहे मौजूद
मेरठ। विधायक अतुल प्रधान ने अपने विधानसभा क्षेत्र सरधना के फलावदा नगर में महान विचारक और समाज सुधारक क्रांतिसूर्यश् महात्मा ज्योतिबा फुले जी की जयंती धूमधाम से मनाकर उन्हें नमन: किया और नगर स्थित महात्मा फूले जी की प्रतिमा को दूध से नहलाकर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम में सभी ने महात्मा ज्योतिबा फूले जी को भारत रत्न की मांग का प्रस्ताव पास किया और हम मांग करते है कि ऐसी महान विभूति को जल्द से जल्द भारत रत्न मिलना चाहिये। फूले जी ने वंचित पिछड़े शोषितों के हिस्सेदारी के लिये कई आन्दोलन किये। हमें उनसे प्रेरणा लेकर समाज के हक और न्याय की विचारधारा का अनुसरण करना होगा। महिला सशक्तिकरण, शिक्षा और समानता के लिए आपका संघर्ष हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा।
ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में अमरपाल सैनी(प्रदेश सचिव सपा),बच्चीलाल सैनी(पूर्व प्रत्याशी खतौली वि0 स0),मनोज सैनी,लाल सिंह सैनी,बिट्टू सैनी,पिंटू सैनी,मनीष सैनी,मोहित तोमर,विनोद सैनी,मेघराज सैनी,धर्मवीर सैनी,अनुज सैनी,हरिओम सैनी,राजकुमार सैनी,महेंद्र सैनी,कपिल सैनी व विधानसभा क्षेत्र के समस्त सैनी समाज के जिम्मेदार लोग मौजूद रहे।


