बजरंग दल ने फूंका पप्पू यादव का पुतला

Shekhar Sharma
4 Min Read

संत समाज एवं सनातन धर्म का अपमान करने का लगाया आरोप, विहिप बजरंग दल ने फूंका पप्पू यादव का पुतला

मेरठ। विश्व हिंदू परिषद – बजरंग दल मेरठ महानगर ने पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव द्वारा संसद परिसर में प्रदर्शन की कड़ी निंदा की है। बजरंग दल का कहना है कि इस प्रदर्शन से संत-महंतों, हिंदू समाज और सनातन परंपरा की भावनाएं आहत हुई हैं। भगवा वस्त्र, पगड़ी एवं त्रिपुंड धारण कर संत स्वरूप का इस प्रकार का प्रदर्शन करना हिंदू संत समाज, सनातन परंपरा एवं करोड़ों श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाओं का अनादर है। साधु-संतों के कथित अपमान को लेकर मंगलवार को विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए सांसद पप्पू यादव का पुतला फूंककर आक्रोश व्यक्त किया। बजरंग दल के महानगर संयोजक हिमांशु शर्मा ने बताया कि हाल ही में संसद परिसर में पप्पू यादव भगवा वस्त्र, पगड़ी धारण कर और माथे पर त्रिपुंड लगाकर बैठ गए। उनके साथ श्री राहुल गांधी, डिंपल यादव सहित अन्य विपक्षी सांसद भी उपस्थित थे। इन नेताओं ने राम मंदिर के चंदे/दान के कथित दुरुपयोग को लेकर एक ‘प्रतीकात्मक नाटक किया। प्रदर्शन के दौरान उनके पास एक दान पेटी और भगवान श्री राम की तस्वीर भी थी। राहुल गांधी समेत अन्य सांसदों ने उस दान पेटी में पैसे डाले, जिसे पप्पू यादव ने प्रतीकात्मक रूप से अपनी जेब में रखा। इसके पश्चात विपक्षी सांसदों ने ही ‘चोर-चोरÓ के नारे लगाए और समाजवादी पार्टी के सांसद श्री अवधेश प्रसाद ने पप्पू यादव का गिरेबान पकड़कर यह दर्शाने का प्रयास किया कि उन्होंने ‘चंदा चोरÓ को रंगे हाथों पकड़ा है। इस प्रकार के राजनीतिक प्रदर्शन में धार्मिक प्रतीकों, संत वेशभूषा तथा सनातन परंपराओं का प्रयोग अनुचित है और इससे समाज में भ्रम एवं आक्रोश की स्थिति उत्पन्न होती है। हिमांशु शर्मा ने कहा कि भगवान श्रीराम, संत समाज और हिंदू आस्था के प्रतीकों को राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का माध्यम बनाना उचित नहीं है। इस प्रदर्शन के माध्यम से संतों की छवि धूमिल करने तथा सनातन परंपरा का उपहास करने का प्रयास किया गया है, जिसकी हम कड़ी निंदा करता है। उन्होंने कहा कि भगवा वस्त्र, त्रिपुंड और दान पेटी जैसे पवित्र प्रतीकों का प्रयोग इस प्रकार के नाटक के लिए करना संत समाज और सनातन धर्म का घोर अपमान है। इससे न केवल हिंदुओं की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं, बल्कि संतों की गरिमा को भी ठेस पहुंची है।
संयोजक हिमांशु शर्मा ने कहा , ‘संत हमारे समाज के मार्गदर्शक हैं। उनके वेश और प्रतीकों का अपमान करके वोट की राजनीति करना निंदनीय है। बजरंग दल ऐसे कृत्यों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगा। ‘ बजरंग दल ने चेतावनी दी है कि भविष्य में यदि हिंदू समाज की आस्था और संत परंपरा का इस प्रकार अपमान करने का प्रयास किया गया तो बजरंग दल इसका कठोर विरोध करेगा।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर महानगर साप्ताहिक मिलन प्रमुख उज्ज्वल तायल, महानगर विद्यार्थी प्रमुख विशाल धानक, महानगर संयोजिका पायल जी, प्रखंड संयोजिका पूजा गुप्ता, मीनाक्षी, प्रिंस, देव वर्मा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

TAGGED:
Share This Article