कैंट बोर्ड की निवर्तमान उपाध्यक्ष व भाजपा की पंजाबी नेत्री सैकड़ों समर्थकों के साथ विरोध प्रदर्शन में हुईं शामिल
मेरठ। प्रधानमंत्री को लेकर की कई टिप्पणी पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाजपा की पंजाबी नेत्री व कैंट बोर्ड की निवर्तमान उपाध्यक्ष बीना वाधवा ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि सपा नेता दिमागी रूप से दिवालिया हो गए हैं। बीना वाधवा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी केवल भारत के नेता मात्र नहीं है। वो विश्व के सबसे महान नेता हैं। पूरा देश उनके पीछे खड़ा है और समाजवादी पार्टी के नेता प्रधानमंत्री को अपमानित कर पूरे देश का अपमान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पीएम के प्रति की गयी टिप्पणी देश के प्रति टिप्पणी है। इसको ना तो माफ किया जा सकता है ना स्वीकार्य है।
सैकड़ों समर्थकों के साथ प्रदर्शन
पीएम के प्रति आपत्तिजनक करने वाले सपा के सांसद के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के विरोध प्रदर्शन में बीना वाधवा अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ शामिल हुईं और अंत तक वहीं बनी रहीं। इस विरोध प्रदर्शन में भाजपा के महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तौगी और कमलदत्त शर्मा भी शामिल हुए।


