बीना वाधवा बोलीं योगी जी सनातन का गौरव

Shekhar Sharma
1 Min Read

यूपी भाजपा योगी आदित्यनाथ से गौरवान्वित है। सीएम योगी के बगैर हिन्दुत्व की कल्पना अधूरी

मेरठ। भाजपा का बड़ा पंजाबी चेहरा और कैंट बोर्ड की निवर्तमान उपाध्यक्ष बीना वाधवा ने मेरठ में सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा का स्वागत करते हुए कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ के आने से मेरठ की धरा पवित्र हो गयी। सीएम योगी सनातन का गौरव हैं। उन्होंने कहा कि सीएम योगी साक्षात सनातन हैं सीएम योगी के नेतृत्व में प्रदेश चहूं ओर प्रगति कर रहा है। प्रदेश में महिलाओं को अब घरों से निकलते हुए डर नहीं लगता है। माफिया यूपी छोड़कर चले गए हैं। यूपी में अब ना दंगे होते हैं ना माफिया राज है। यूपी में अब केवल सीएम योगी का राज है।

हिन्दुत्व का गौरव

भाजपा की पंजाबी नेत्री बीना वाधवा ने कहा कि सीएम योगी हिन्दुत्व का गौरव है। वह स्वयं पक्षर व साक्षात हिन्दुत्व हैं। कांवड़इ यात्रा समेत सभी पर्वों को योगी आदित्यनाथ से गौरव मिला है। पूरी यूपी भाजपा योगी आदित्यनाथ से गौरवान्वित है। सीएम योगी के बगैर हिन्दुत्व की कल्पना अधूरी है।

TAGGED:
Share This Article