टीपीनगर के ट्रांसपोर्ट नगर मार्केट के व्यापारियों तथ्पाा अन्य ने लिया बढ़ चढ़ कर हिस्सा, हजारों ने स्वीकार किया प्रसाद
मेरठ। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में श्रीकृष्ण जी की छठी के अवसर पर ट्रांसपोर्ट नगर मार्केट, मेरठ में कढ़ी-चावल के भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में ट्रांसपोर्ट नगर मार्केट के व्यापारियों एवं स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर पंडित रजत शर्मा, पंडित दिनेश कालिया, पंडित सुमित प्रधान, राहुल त्यागी, धर्मेंद्र कालिया, यादव, पवन, अश्विनी, नितिन, रवि, आकाश गगनदीप,सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग एवं मार्केट के व्यापारी उपस्थित रहे। आयोजकों ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की छठी के अवसर पर भंडारे का आयोजन सेवा, श्रद्धा और सामाजिक समरसता का संदेश देता है। सभी उपस्थित लोगों ने भगवान श्रीकृष्ण से समाज में सुख-शांति, समृद्धि एवं भाईचारे की कामना की। भंडारे में श्रद्धालुओं को प्रेमपूर्वक कढ़ी-चावल का प्रसाद वितरित किया गया तथा कार्यक्रम का समापन भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों के साथ हुआ।


