शिक्षा के क्षेत्र में माना जाता है बेहद प्रतिष्ठित अवार्ड, छावनी स्थित ऋषभ एकाडेमी के प्रधानाचार्य शरद त्यागी
मेरठ। छावनी मंदिर मार्ग स्थित ऋषभ एकाडेमी के प्रधानाचार्य शरद त्यागी को शिक्षा के क्षेत्र में उनके अमूल्य योगदान के लिए भारत शिक्षा रत्न सम्मान प्रदान किया गया है। लॉयन्स ओलंपियाड फाउंडेशन नई दिल्ली के चेयरमैन लॉयन चिराग गर्ग और सेक्रेटरी लॉयन संजय सिंहल ने ऋषभ एकाडेमी के प्रधानाचार्य शरद त्यागी को यह प्रतिष्ठित अवार्ड दिया।
शरद त्यागी को प्रबंध समिति की बधाई
लॉयन्स ओलंपियाड फाउंडेशन नई दिल्ली के द्वारा शरद त्यागी का इस अवार्ड के लिए चुने जाने के पर ऋषभ एकाडेमी की प्रबंध समिति तथा एकाडेमी के समस्त स्टाफ ने प्रधानाचार्य शरद त्यागी को बधाई दी। प्रबंध समिति के पदाधिकारियों ने उन्हें मिलकर मुबारकबाद दी। ऋषभ के सचिव डा. संजय जैन ने कहा कि शरद त्यागी बेहद काबिल प्रधानाचार्य हैं। शिक्षा के क्षेत्र में उनका अमूल्य योगदान है। उन्होंने अवार्ड मिलने पर शरद त्यागी को बधाई दी है।


