छात्रों की गूंज हॉस्टल में अभियान

Shekhar Sharma
2 Min Read

कॉलेजों, कोचिंग संस्थानों एवं छात्रावासों में जनसंपर्क अभियान चलाकर छात्रों से संवाद

मेरठ। कांग्रेस के ‘छात्रों की गूंजÓ अभियान के 15वें दिन मेरठ में छात्र-युवाओं का उत्साह लगातार बढ़ता दिखाई दिया। शहर संयोजक अवनीश काजला के नेतृत्व में मेरठ एक्शन टीम ने विभिन्न कॉलेजों, विश्वविद्यालयों, कोचिंग संस्थानों एवं छात्रावासों में जनसंपर्क अभियान चलाकर छात्रों से संवाद किया। इस दौरान बड़ी संख्या में छात्रों ने मिस्ड कॉल देकर और पंजीकरण फॉर्म भरकर अभियान का हिस्सा बनने की सहमति दी। शहर संयोजक अवनीश काजला ने कहा कि यह अभियान केवल पंजीकरण तक सीमित नहीं है, बल्कि शिक्षा, रोजगार, पेपर लीक, फीस वृद्धि और छात्र हितों से जुड़े मुद्दों पर युवाओं की आवाज़ को संगठित करने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि मेरठ के छात्र बड़ी संख्या में अभियान से जुड़ रहे हैं, जो यह दर्शाता है कि युवा अपने अधिकारों और भविष्य के सवालों पर एकजुट होकर अपनी बात रखना चाहते हैं। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में अभियान से जुड़ें और आगामी कार्यक्रमों में भाग लेकर छात्र हितों की इस मुहिम को और मजबूत बनाएं।

ये रहे मौजूद

अभियान में शहर संयोजक अवनीश काजला के साथ अल्तमस त्यागी, निशांत चौधरी, सुमित विकल, सहरयाब मुखिया, अजय चौधरी, अज़ीम प्रधान, फरहान चौधरी, अफरोज़ सैफी, रवि कुमार, जैन मोहम्मद, संदीप शर्मा, हर्ष चौधरी, वाशु काजला सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

TAGGED:
Share This Article