

बेटियाँ फाउंडेशन का कार्यक्रम- अब हर उपलब्धि होगी दर्ज, “बेटियां फ्यूचर लीडर्स पासपोर्ट बुक के साथ”
मेरठ/ बेटियां फाउंडेशन एवं सेंटीनेक्स्ट फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आज को सनातन धर्म इंटर कॉलेज, बुढ़ाना गेट, मेरठ पर “फ्यूचर लीडर्स एंड वुमन एम्पावरमेंट मिशन” विषय पर एक विशेष जागरूकता एवं प्रेरणा कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को शिक्षा,आत्मविश्वास,नेतृत्व करियर योजना तथा जीवन कौशल के प्रति जागरूक करना था, ताकि वे भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार हो सकें और समाज में सशक्त नेतृत्व की भूमिका निभा सकें।
छात्राओं को टिप्स
बेटियां फाउंडेशन के पार्टनर सेंटीनेक्स्ट फाउंडेशन के फाउंडर अरनव मित्तल यूएसए, न्यू जर्सी ने छात्राओं को सशक्तिकरण के लिए कुछ टिप्स दिए जिससे वे अपने भविष्य में एक मुकाम हासिल कर सके l अध्यक्ष अंजु पाण्डेय ने कहा कि इस अवसर पर प्रतिभागी छात्राओं को “बेटियां फ्यूचर लीडर्स पासपोर्ट बुक” प्रदान की गई। यह पासपोर्ट बुक वर्ष भर छात्राओं के विकास से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों, प्रशिक्षण, कार्यशालाओं, नेतृत्व कार्यक्रमों, सामुदायिक सेवा एवं उपलब्धियों का रिकॉर्ड संजोएगी। यह एक प्रकार से प्रत्येक छात्रा का व्यक्तिगत विकास पोर्टफोलियो तैयार करेगी, जिससे उनकी प्रगति को व्यवस्थित रूप से देखा और प्रोत्साहित किया जा सकेगा।
छात्रा ही कल की सशक्त महिला
बेटियां फाउंडेशन कोऑर्डिनेटर कुसुम शर्मा जी ने बताया कि यह पहल छात्राओं को केवल प्रमाण पत्र तक सीमित न रखकर उन्हें दीर्घकालिक मार्गदर्शन, नेतृत्व विकास और सामाजिक सहभागिता से जोड़ने का प्रयास है। बबीता कटारिया का मानना है कि “आज की जागरूक छात्रा ही कल की सशक्त महिला और भविष्य की नेतृत्वकर्ता बनेगी।” इसी सोच के साथ यह अभियान युवाओं के सपनों को दिशा देने और उन्हें फ्यूचर रेडी लीडर्स के रूप में विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। कॉलेज प्रिंसिपल मोहिनी ने बेटिया फाउंडेशन के इस कार्यक्रम की प्रशंसा की और कहा कि इस तरह के कार्यक्रम छात्राओं में आत्मविश्वास बढ़ाते हैं, कोशिश रहेगी कि सभी बच्चे आपके साथ जुड़े रहे, साथ ही नीरा गुप्ता, शाहीन आकांक्षा आकृति विनायक का सहयोग रहा l


