कैंट विधायक ने की कांवड़ियों की मरहम पट्टी

Shekhar Sharma
2 Min Read

कांवड़ सेवा शिविरों में पहुंचकर की पूजा-अर्चना, शिवभक्तों की मंगलमय यात्रा की कामना, कैंट विधायक ने की कांवड़ियों की मरहम पट्टी

मेरठ। कैंट विधानसभा क्षेत्र में चल रहे कांवड़ सेवा शिविरों के शुभारंभ अवसर पर आज विधायक अमित अग्रवाल ने विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की तथा कांवड़ियों की सेवा में जुटे आयोजकों एवं सेवाभावी कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया। विधायक अमित अग्रवाल ने छावनी मंडल के रजबन एवं औघड़नाथ मंदिर, रेलवे रोड चौराहे स्थित श्रीनाथ जी गौरी शंकर महादेव मंदिर तथा पल्लवपुरम मंडल के सोफीपुर स्थित विभिन्न कांवड़ सेवा शिविरों में सम्मिलित होकर भगवान भोलेनाथ का पूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा आस्था, श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम है। कांवड़ियों की सेवा करना पुण्य का कार्य है। मेरठ कैंट विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न सेवा शिविरों के माध्यम से श्रद्धालुओं के लिए भोजन, जलपान, विश्राम एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की जा रही है, जो सेवा और समर्पण की भावना का परिचायक है।

हृदय से अभिनंदन

उन्होंने कांवड़ियों की सेवा में समर्पित सभी शिविर आयोजकों, सेवाभावी कार्यकर्ताओं, श्रद्धालुओं एवं स्थानीय नागरिकों का हृदय से अभिनंदन किया और कहा कि सभी मिलकर शिवभक्तों की सुविधा एवं सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें। विधायक अमित अग्रवाल ने भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना करते हुए कहा कि सभी शिवभक्तों की कांवड़ यात्रा मंगलमय, सुरक्षित एवं सफल हो तथा भगवान शिव सभी पर अपनी कृपा बनाए रखें।

TAGGED:
Share This Article