जल भराव पर अफसरों संग कैंट विधायक की मिटिंग

Shekhar Sharma
2 Min Read

जलभराव की समस्या के समाधान को लेकर अधिकारियों के साथ की बैठक, जल भराव पर अफसरों संग कैंट विधायक की मिटिंग

मेरठ। कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने छावनी परिषद कार्यालय में मुख्य अधिशासी अधिकारी छावनी परिषद जाकिर हुसैन, नगर आयुक्त सौरभ गंगवार एवं लोक निर्माण विभाग के ए.ई. अंकित कुमार के साथ बैठक कर बारिश के कारण शहर में उत्पन्न हुई जलभराव की समस्या को लेकर विस्तृत चर्चा की। बैठक में आबू नाले सहित अन्य नालों में पानी के ओवरफ्लो, नालों के अंदर पुलों के पास जमा गंदगी एवं कचरे के कारण पानी के प्रवाह में आने वाली बाधाओं पर गंभीरता से विचार-विमर्श किया गया।

समन्वय से किया जाए कार्य

विधायक अमित अग्रवाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि छावनी परिषद एवं नगर निगम द्वारा लोक निर्माण विभाग के समन्वय से आबू नाले सहित सभी प्रमुख नालों और पुलों के नीचे जमा गाद, कचरे एवं गंदगी की नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए। पुलों के पास विशेष सफाई व्यवस्था बनाई जाए, ताकि पानी के बहाव में रुकावट न आए और बारिश के समय जलभराव की स्थिति उत्पन्न न हो। बैठक में जलभराव वाले संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान कर स्थायी समाधान की कार्ययोजना तैयार करने, नालों की समय-समय पर मॉनिटरिंग करने एवं आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई की व्यवस्था मजबूत करने पर भी चर्चा की गई। बैठक में मंडल अध्यक्ष श्री गौरव हुरिया सहित छावनी परिषद, नगर निगम एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारीगण उपस्थित रहे। अमित अग्रवाल ने कहा कि जनता की सुविधा और शहर को जलभराव की समस्या से राहत दिलाना प्राथमिकता है। छावनी परिषद, नगर निगम एवं लोक निर्माण विभाग के समन्वय से प्रभावी कदम उठाए जाएंगे।

TAGGED:
Share This Article