मजबूती से रखा सेंट्रल पीड़ितों का पक्ष

Shekhar Sharma
2 Min Read

अजय गुप्ता, अंकुर गोयल खंदक, ललित अमूल व अंकित मनू आदि व्यापारी नेता अवनीश अवस्थी से मिले

मेरठ। सैंट्रल मार्केट प्रकरण को लेकर संयुक्त व्यापार संघ के प्रतिनिधि मंडल ने सीएम योगी के सलाहकार अवनीश अवस्थी और उनके साथ लखनऊ से यहां पहुंचे आला अफसरों से मिटिंग की। व्यापार संघ के ये तमाम पदाधिकारी जिनमें अध्यक्ष अजय गुप्ता, अंकुर गोयल खंदक, ललित अमूल व अंकित मनू आदि भी शामिल रहे लखनऊ से आए अधिकारियों के साथ जो बैठक कमिश्नरी सभागार में हुई थी उसमें भी शामिल हुए। अंकुर गोयल ने बताया कि अवनीश अवस्थी को सैंट्रल मार्केट के तमाम हालातो की जानकारी दी गयी। उन्हें यह भी बताया कि लोग खासकर महिलाएं पिछले करीब तीन माह से ज्यादा अरसे से धरना दे रही हैं। इन व्यापारी नेताओं से अवनीश अवस्थी से इन प्रभावित परिवारों के लिए रास्ता निकाले जाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि कानून के दायरे में जो भी कुछ भी अधिक से अधिक प्रभावित परिवारों के लिए किया जा सकता है सरकार के स्तर से वो मदद इन परिवारों की करा दी जाए। उन्होंने बताया कि अवनीश अवस्थी ने इस संबंध में उनके स्तर से भी हो सकेगा वो मदद करने की बात कही।

अधिकारियों पर कार्रवाई कब

आवास विकास परिषद प्रशासन ने अपने जिन अधिकारियों पर शास्त्रीनगर सैंट्रल मार्केट प्रकरण को लेकर एफआईआर दर्ज करायी है उन पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गयी है। व्यापारी नेताओं का कहना है कि केवल आवंटियों को ही सजा क्यों दी जाए जबकि उनका कसूर नहीं। असली कसूरवार तो वो अफसर हैं जिनके कार्यकाल में ये तमाम निर्माण हुए। उन्होंने कहा कि इन अफसरों ने ही पैसे ले-लेकर तमाम अवैध निर्माण कराए। ऐसे अफसरों पर कठोरतम कार्रवाई की जानी चाहिएं।

Share This Article