शहर के चार सैंटरों पर होगी परीक्षा

Shekhar Sharma
2 Min Read

 1,850 परीक्षार्थी होंगे शामिल, जिला-प्रशासन ने परीक्षा को लेकर तैयारियां को अंतिम रूप दे दिया, एडीएम सिटी रखेंगे नजर

मेरठ। शहर के चार सैंटरों पर सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्सेज परीक्षा-2026 (असिस्टेंट कमांडेंट) का आयोजन रविवार को दो पालियों में किया जाएगा। निर्विध्यन परीक्षा संपन्न कराने की जिम्मेदारी एडीएम सिटी ब्रिजेश कुमार सिंह को दी गयी है। उनके साथ सहयोगी के तौर पर डीआईओएस राधे श्याम शुक्ला भी रहेंगे। रविवार को होने वाली परीक्षा की तैयारी को अंतिम रूप दे दिया गया है। परीक्षा के लिए जिले में पीएमश्री राजकीय इंटर कालेज खूनी पुल, आरजी इंटर कालेज, सेंट जोसेफ इंटर कालेज कैंट और फैज-ए-आम इंटर कालेज केसरगंज दिल्ली रोड को बनाया गया है।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

परीक्षा के लिए सभी केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। अधिकारी परीक्षा के दौरान सभी केंद्रों पर सतर्क दृष्टि रखेंगे।सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्सेज परीक्षा-2026 का आयोजन प्रदेश के प्रयागराज, लखनऊ, बरेली, गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, कानपुर नगर एवं मेरठ में किया जा रहा है। परीक्षा दो पालियां में होगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 से दोपहर 12 तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2 से लेकर शाम 5 तक होगी। परीक्षा में 1,850 परीक्षार्थी शामिल होंगे। जिला-प्रशासन ने परीक्षा को लेकर तैयारियां को अंतिम रूप दे दिया है। सभी केंद्रों पर जोनल मजिस्ट्रेट व सेक्टर मजिस्ट्रेट समेत अन्य अधिकारियों की तैनाती कर दी है।

Share This Article