बाजार में कोहराम शेयरों में भारी गिरावट

Shekhar Sharma
2 Min Read

तमाम बड़ी कंपनियों के शेयरों ने मारी डुबकी, दूसरे दिन भी भारी बिकवाली के चलते गोल्ड कंपनियां जबरदस्त प्रेशर में

नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट की वजह से पूरी दुनिया समेत भारत में आए आर्थिक संकट खासतौर से मंदी व महंगाई से निपटने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की देश के लोगों से अपील ने शेयर बाजार में कोहराम मचा कर रख दिया है। मंगलवार को भी बाजार संभल नहीं सका। लेकिन बाजार में सबसे बड़ा तूफान एक दिन पहले आया जब तेल व इंटरनेशनल ज्वैलरी कंपनियों के शेयर हिचकोले खाने लगे। बाजार को उम्मीद नहीं थी कि ऐसा होगा, लेकिन ऐसा हुआ और तमाम ब्रांडेड कंपनी जिनमें तनिष्क, कल्याण व सेन्को भी शामिल है तेजी से उनके शेयर नीचे आने लगे। कमोवेश यही हाल ऑयल कंपनियों के शेयरों का भी हुआ। आज दूसरे दिन भी बाजार संभल नहीं सका।

बड़ी गिरावट दर्ज

प्रधानमंत्री मोदी के बयाद के बाजार बाजार में जिन शेयरों में बड़ी गिरावट दर्ज की गयी है उनमें स्काई गोल्ड (Sky Gold) के शेयर करीब 12% तक टूट गए। कल्याण ज्वेलर्स (Kalyan Jewellers) के शेयरों में 9% से 10% तक की गिरावट दर्ज की गई। सेन्को गोल्ड (Senco Gold) में भी करीब 11% तक गिरावट दर्ज हुई। टाइटन कंपनी (Titan Company) के शेयरों में 6% से 8% तक गिर गई। इसके अलावा पीएन गाडगिल (PNG) और पीसी ज्वैलर्स के शेयर 5% से 9% के बीच लुढ़क गए।

मिडिल ईस्ट संकट

पश्चिम एशिया के मौजूदा संकट के बीच, पीएम मोदी ने हैदराबाद में एक जनसभा को संबोधित करते हुए देश के नागरिकों से विदेशी मुद्रा (फॉरेक्स) के संरक्षण की अपील की। इसके तहत उन्होंने नागरिकों से अगले एक साल तक सोना खरीदने से बचने का आग्रह किया था। सोने के साथ-साथ गैर-जरूरी विदेश यात्राओं को भी टालने की अपील की गई है ताकि देश का डॉलर/विदेशी मुद्रा भंडार बचाया जा सके।

Share This Article