पीडित परिवार को 5 लाख की आर्थिक मदत के निर्देश, मृतका के पिता व चाचा को मुख्यमंत्री आवास देने के सीएम के निर्देश
मेरठ। पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगाने वाले बहुचर्चित ललिता गौतम हत्या कांड मामले के पीड़ितों से शनिवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने मुलाकात की। परिजनों को लेकर भाजपा नेता व एमएलसी धर्मेन्द्र भारद्वाज लखनऊ गए थे। उससे पहले पीड़ितों को प्रभारी मंत्री असीम अरुण से भी मिलवाया गया। भाजपा सूत्रों ने जानकारी दी कि सीएम योगी ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। सीएम ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया तथा कहा कि दोषी बख्शे नही जायेंगे। उन्होने विवेचना में लापरवाही पर कठोर कार्यवाही के निर्देश दिये तथा आरोपियों को कठोर सजा दिलाने के लिये परिवार को भरोसा दिलाया। सीएम योगी ने पीडित परिवार को मुख्यमंत्री सहायता कोष से 5 लाख रूपये की आर्थिक मदद देने के भी निर्देश दिये। मृतका के पिता व चाचा को एक-एक मुख्यमंत्री आवाास देने के लिये भी सीएम योगी ने निर्देश दिये।
ये रहे मौजूद
वार्ता के दौरान जिले के प्रभारी मंत्री असीम अरूण, मेरठ गाजियाबाद एमएलसी विधायक धर्मेंद्र भारद्वाज कमिश्नर भानू चन्द्र गोस्वामी तथा डीआईजी कलानिधि नैथानी आदि भी उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि पीड़िता के परिवार वाले इससे पहले पूर्व सीएम अखिलेश यादव से भी मिल चुके हैं। अखिलेश यादव ने पीड़ितों को दो लाख की मदद का चैक दिया था। विपक्ष के तमाम नेता अब तक पीड़ित परिवार से मिल चुके हैं।


