कॉकरोच पार्टी प्रमुख को मारे चांटे

Shekhar Sharma
2 Min Read

जयपुर में प्रदर्शन में शामिल होने पहुंचे थे, हमलावरों को बताया कायर, केंद्रीय शिक्षामंत्री का मांगा इस्तीफा

नई दिल्ली। जयपुर में युवाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर प्रदर्शन में शामिल होने पहुंचे कॉकरोच जनता पार्टी यानि सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके को प्रदर्शन के दौरान पांच युवकों ने घेर लिया और उन्हें चांटे मारे। वहां अचानक हुई मारपीट से अफरा-तफरी मच गयी। हालांकि पुलिस ने कुछ लोग अरेस्ट किए हैं। इसको लेकर एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वारयल हो रहा है। जिसमें कुछ युवक दीपके के मुंह पर चांटे मार रहे हैं।

हमला करने वालों को छोड़ने का आग्रह

जिन्होंने चांटे मारे और हमला किया अभिजीत दीपके ने पुलिस से आग्रह किया कि उन्हें छोड़ दिया जाए। वहीं दूसरी ओर दरअसल, जयपुर स्थित शहीद स्मारक पर सीजेपी नीट पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था और बेरोजगारी जैसे मुद्दों को लेकर विरोध-प्रदर्शन कर रही थी। अभिजीत दीपके को उनके समर्थक कंधे पर बैठकार ले जा रहे थे, उसी दौरान भीड़ में से कुछ युवकों ने अचानक उन पर हमला कर दिया। जिन्होंने दीपके से मारपीट की वो पहले इस प्रदर्शन का हिस्सा बने हुए थे और मौका पाते ही उन्होंने दीपके को पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद भीड़ ने युवकों को पीटा, हालांकि अभिजीत दीपके ने मंच से कहा कि हमला करने वाले युवकों को छोड़ दिया जाए।

हमलावरों को बताया डरपोक

अभिजीत दीपके ने हमलावरों को डरपोक और कायर बताया। उन्होंने कहा कि जो भी डरता है वो कायर है। और कायरों ने ही उन पर हमला किया है। दीपके ने कहा है कि हमला करना डर और कायरता की निशानी है। साथ ही उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफ़े की मांग को दोहराया। वहीं दूसरी ओर पुलिस ने  “अभिजीत दीपके को थप्पड़ मारने वाले तीन युवकों समेत पांच युवकों को पहचाने का दावा किया है पुलिस का कहना है कि अभी हम जांच कर रहे हैं कि यह किसी संगठन से जुड़े हुए हैं या नहीं।”

TAGGED:
Share This Article