प्रतीक यादव के निधन पर शोकसभा

Shekhar Sharma
2 Min Read

समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रख कर दी श्रद्धांजलि, प्रतीक यादव के निधन को बताया महान क्षति

मेरठ। समाजवादी पार्टी के पार्षदों एवं पूर्व पार्षदों में वरिष्ठ नेताओं द्वारा आज नगर निगम के पार्षद कक्ष में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री पूर्व केंद्रीय रक्षा मंत्री पद्म विभूषण से सम्मानित धरतीपुत्र मुलायम सिंह यादव के सुपुत्र एवं पूर्व मुख्यमंत्री समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए 2 मिनट का मन मौन रखकर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

अपूर्णीय क्षति

सपा नेताओं ने कहा कि प्रतीक यादव के निधन से समाजवादी परिवार को जो नुकसान हुआ है उसकी भरपाई करना संभव नहीं है तथा नगर निगम पार्षद दल शोक संतृप्त परिवार के प्रति गहरी साहनुभूति व्यक्त करता है और दुख की इस घड़ी में समाजवादी पार्टी पार्षद दल नगर निगम मेरठ ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतृप्त परिवार को सहनशक्ति प्रदान करने की कामना करते हैं तथा इस मृत्यु की जांच सीबीआई या इलाहाबाद हाईकोर्ट के किसी वर्तमान न्यायाधीश से कराई जाए ताकि मृत्यु के कारण का सही तरह से पता चल सके अंत में 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर मोनधारण करने वालों में नगर निगम के पूर्व उपाध्यक्ष इकरामुद्दीन बालियान पूर्व पार्षद दल नेता अफजाल सैफी पार्षद शब्बीर अहमद पूर्व पार्षद में बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी की राष्ट्रीय सचिव संगीता राहुल परवेज आलम खान महानगर समाजवादी पार्टी के उपाध्यक्ष संजय यादव लोहिया वाहिनी के जिला अध्यक्ष शशिकांत गौतम संजय घायल पूर्व प्रदेश सचिव समाजवादी छात्र सभा आदि उपस्थित रहे।

Share This Article