कांग्रेसियों ने राजीव गांधी की जयंती मनायी

Shekhar Sharma
2 Min Read

जिला कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने प्रेम निवास में फल व नाश्ता किया वितरण

मेरठ। पूर्व प्रधानमंत्री एवं आधुनिक भारत के निर्माता भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर ज़िला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गौरव भाटी के नेतृत्व में जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं द्वारा बेगमपुल स्थित प्रेम निवास पहुंचकर सेवा एवं जनकल्याण का संदेश दिया गया।

प्रेम निवास में फल वितरण

इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रेम निवास में रह रहे लोगों के बीच नाश्ता एवं फल का वितरण किया तथा पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी के जीवन, उनके विचारों और देश के विकास में उनके योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। ज़िला अध्यक्ष गौरव भाटी ने कहा कि राजीव गांधी जी ने देश को आधुनिक, प्रगतिशील और तकनीकी रूप से सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किए। उनकी सोच, दूरदर्शिता और युवाओं के प्रति उनका विश्वास आज भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जनसेवा के लिए प्रेरित करता है। कार्यक्रम में मेरठ जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे और सभी ने राजीव गांधी जी के आदर्शों पर चलने तथा समाज के जरूरतमंद लोगों की सेवा करने का संकल्प लिया।

ये रहे मौजूद

इस मौके पर सय्यद आमिर रज़ा, योगी जाटव, तरुण शर्मा, तरुण मालिक, अमित नागर, उदयवीर त्यागी, शबी खान, सुनीता मंडल, अब्दुल हक त्यागी, उवैस अंसारी, अरुण कौशिक, नसीम सैफी आदि मौजूद रहे।

TAGGED:
Share This Article