शास्त्रीनगर मामले पर राष्ट्रपति से मिलेंगेे कांग्रेसी

Shekhar Sharma
2 Min Read

शहर कांग्रेस अध्यक्ष रंजन शर्मा धरना दे रही महिलाओं से मिले, शास्त्रीनगर मामले पर राष्ट्रपति से मिलेंगेे कांग्रेसी

मेरठ। शहर कांग्रेस अध्यक्ष रंजन शर्मा शास्त्रीनगर प्रकरण को लेकर राष्ट्रपति से मिलने का प्रयास करेंगे। रंजन शर्मा आज धरने पर बैठी महिलाओं से मिले और बताया कि उनके दुखदर्द में कांग्रेस पार्टी साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि यह मामला अब केवल कुछ परिवारों का नहीं, बल्कि न्याय, संवेदनशीलता और इंसानियत की परीक्षा बन चुका है। पहले यापारियों के साथ अन्याय और अब वर्षों से बसे परिवारों को बेघर करने की कार्रवाई ने पूरे क्षेत्र में भय और असुरक्षा का माहौल पैदा कर दिया है। शास्त्री नगर में अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ रही माताओं, बहनों एवं स्थानीय नागरिकों के बीच पहुँचकर उनकी पीड़ा को निकट से सुना उनकी मांग किसी विशेष सुविधा की नहीं, बल्कि केवल न्याय और सुरक्षित जीवन की है। उनका कहना है कि यदि उनकी व्यथा राष्ट्रपति तक पहुँच जाए, तो शायद उनके परिवारों की उम्मीदें और उनका आशियाना बच सके।

भाजपाइयों पर साधा निशाना

शास्त्रीनगर प्रकरण को लेकर रंजन शर्मा ने भाजपाइयों पर भी निशाना साधा और कहा कि इस मुद्दे पर वह चुप क्यों हैं। सत्ता का दावा करने वाले भाजपा के जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी आखिर इस गंभीर मुद्दे पर पूरी तरह मौन क्यों हैं। जब अपने ही शहर के लोग अपने घर बचाने की गुहार लगा रहे हैं, तब सत्ता में बैठे लोगों की चुप्पी उनकी संवेदनहीनता को उजागर करती है। यदि भाजपा इस मुद्दे को राजनीति का विषय नहीं मानती, तब भी मानवता के आधार पर पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा होना उनका नैतिक दायित्व था। लेकिन दुर्भाग्य है कि जिन लोगों ने जनता के विश्वास से सत्ता प्राप्त की, वही आज जनता के सबसे कठिन समय में नज़र नहीं आ रहे हैं।

Share This Article