छात्रों की गूंज में कांग्रेस का विजय मार्च

Shekhar Sharma
2 Min Read

बड़ी संख्या में छात्र-युवाओं ने भागीदारी की, यह अभियान देश के 28 शहरों में चलाया गया

मेरठ। छात्रों की आवाज़ को मजबूती देने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ‘छात्रों की गूंज अभियान की सफलता के अवसर पर आज मेरठ में विजय मार्च निकाला गया। अभियान के मेरठ संयोजक अवनीश काजला एवं महानगर अध्यक्ष रंजन शर्मा के नेतृत्व में छात्रों, युवाओं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मेरठ कॉलेज से विजय मार्च निकालकर इस सफलता का उत्सव मनाया। ‘छात्रों की गूंज अभियान में बड़ी संख्या में छात्र-युवाओं ने भागीदारी की। यह अभियान देश के 28 शहरों में चलाया गया, जिसमें हजारों छात्रों ने अपने अधिकारों और मुद्दों को लेकर अपनी आवाज बुलंद की। अभियान के संयोजक अवनीश काजला एवं महानगर अध्यक्ष रंजन शर्मा ने कहा कि यह सफलता देश के छात्रों की एकजुटता, संघर्ष और लोकतांत्रिक आवाज़ की जीत है। छात्रों ने शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगों को उठाया और अपने संकल्प से यह साबित किया कि युवाओं की आवाज़ को दबाया नहीं जा सकता।अवनीश काजला एवं रंजन शर्मा ने कहा कि ‘छात्रों की गूंजÓ अभियान ने छात्रों की आवाज़ को नई दिशा दी है और भविष्य में भी छात्रों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाया जाता रहेगा।

ये रहे मौजूद

अवनीश काजला, रंजन शर्मा, जाहिद अंसारी, धूम सिंह गुर्जर, सलीम खान, अल्तमस त्यागी, सुमित विकल, रीना शर्मा, सैयद सलीमुद्दीन शाह, चौधरी यशपाल सिंह, दिनेश उपाध्याय, अनिल अरोड़ा, वसीम अंसारी, अजीम प्रधान, फरहान चौधरी, अजय चौधरी, निशांत चौधरी, हर्ष चौधरी, गफ्फार मलिक, विनोद सोनकर, सोनम रानी, बबली देवी, अनिल प्रेमी, केडी शर्मा, यासिर सैफी, जैनुद्दीन, अमान अहमद, प्रवीण कुमार, राजा अहमद, हरिकिशन वर्मा, मुजाहिद, पंकज चौधरी, शांति राज, तेजपाल डाबका, रोबिन नाथ गोलू, कल्लू मलिक, नूरुद्दीन, अधिवक्ता महकार भाटी, शाहबाज़ अली, रविंद्र सिंह, विनोद शर्मा, शम्सुद्दीन चौधरी, सौरभ शर्मा, अहमद निस्सू गुर्जर, महाराज महलका, राजपाल सिंह आर्य, योगेंद्र सिंह, इकरामुद्दीन अंसारी, कपिल शर्मा, अमान, शिवकुमार शर्मा, मुस्तकीम चौहान सहित बड़ी संख्या में छात्र एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

TAGGED:
Share This Article