
नगरायुक्त सौरभ गंगवार के एक खास प्लान के तहत नगर निगम ने शहर के लोगों की सांसों को प्रदूषण के कहर से बचाने
मेरठ। पर्व के मौके पर शहर के लोगों की प्राण वायु को महफूज यानि सलामत रखने के लिए नगर निगम ने युद्ध स्तर पर कार्य किया और यह अभी जारी है। नगरायुक्त सौरभ गंगवार के एक खास प्लान के तहत नगर निगम ने शहर के लोगों की सांसों को प्रदूषण के कहर से बचाने के लिए काम शुरू किया है। इसके लिए
दिवाली के बाद वायु प्रदूषण का स्तर तेजी से बढ़ गया है। शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 300 के पार पहुंच रहा है। हवा में बढ़ते प्रदूषण के कारण लोगों की परेशानी भी बढ़ने लगी है। सांस संबंधी बीमारियों से पीड़ित मरीजों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है। वहीं, आम लोगों को आंखों में जलन और सांस लेने में परेशानी जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। शहर की सड़कों पर पानी का छिड़काव कराया जा रहा है। सड़कों के किनारे लगे पेड़ों पर भी पानी छिड़का जा रहा है, ताकि उन पर जमी धूल और प्रदूषण के कण कम हो सकें। इसके अलावा प्रमुख सड़कों की धुलाई भी कराई जा रही है। नगर निगम की ओर से पानी के छिड़काव और सड़कों की सफाई के जरिए धूल के कणों को हवा में फैलने से रोकने का प्रयास किया जा रहा है। हालांकि, दिवाली के बाद से बिगड़ी हवा की गुणवत्ता लोगों के लिए चिंता का विषय बनी हुई है। सोमवार को अलग-अलग निगरानी स्रोतों पर मेरठ का एयर क्वालिटी इंडेक्स 300 से ऊपर दर्ज किया गया। सुबह 9:10 बजे एयर क्वालिटी इंडेक्स 352 तक दर्ज किया गया।
नगरायुक्त सौरभ गंगवार ने बताया कि हवा की गुणवत्ता खराब होने का असर लोगों की सेहत पर भी दिखाई देने लगा है। सांस संबंधी बीमारियों से पीड़ित मरीजों को अधिक परेशानी हो रही है। वहीं, सामान्य लोगों में भी आंखों में जलन, गले में खराश और सांस लेने में दिक्कत की शिकायतें सामने आ रही हैं। बच्चों, बुजुर्गों और सांस के मरीजों के लिए प्रदूषित हवा ज्यादा परेशानी पैदा कर सकती है।


