मेरठ/ श्री दिगंबर जैन मंदिर, आनंदपुरी दशलक्षण महापर्व के पावन अवसर पर उत्तम मार्दव धर्म के दिन श्रीजी को पांडुक शिला पर विराजमान कर विधिवत अभिषेक एवं शांतिधारा का आयोजन किया गया। शांतिधारा करने का परम सौभाग्य प्राप्त हुआ— अरुण जैन, अंशुल जैन — जैन नगर प्रभात जैन, चैतन्य जैन, ईशान जैन — दशमेश नगर, संजीव जैन — एलआईसी वाले, प्रेमपुरी & सतेंद्र जैन, संयम जैन, लक्ष्य जैन — देवपुरी/
विधानाचार्य पंडित श्री नंदन शास्त्री जी, टीकमगढ़ के सान्निध्य में श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ दशलक्षण पर्व पूजा, सोलह कारण पूजा, पंचमेरु पूजा, श्री महावीर भगवान एवं देव-शास्त्र-गुरु की पूजन तथा तत्त्वार्थ सूत्र विधान कराया गया। सायंकाल श्रीजी की आरती के पश्चात पंडित जी द्वारा शास्त्र सभा का आयोजन किया गया। तत्पश्चात सलोनी जैन द्वारा सुंदर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कराए गए।
🌺 विशेष सहयोग
श्री सुनील जैन प्रवक्ता, श्री प्रमोद जैन भट्टेवाले, श्री तरसचंद जैन, श्री अरुण जैन, श्री शैलेन्द्र जैन सूतवाले, श्री प्रदीप जैन, श्री निपुण जैन एवं श्री निशांत जैन का विशेष सहयोग रहा।


