बेटियां फाउंडेशन की वर्कशॉप का समापन

Shekhar Sharma
2 Min Read

-संस्कार गीत कार्यशाला में बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मोहा मन-, बेटियां फाउंडेशन की वर्कशॉप का समापन

मेरठ। बेटियां फाउंडेशन के कोलोब्रेशन से आयोजित 10 दिवसीय संस्कार गीत कार्यशाला का समापन सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, मेरठ में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ सम्पन्न हुआ। दस दिनों के प्रशिक्षण के उपरांत बच्चों ने भारतीय संस्कृति, राष्ट्रभक्ति एवं नैतिक मूल्यों से ओत-प्रोत संस्कार गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियाँ देकर उपस्थित सभी अतिथियों एवं अभिभावकों को भावविभोर कर दिया। इस अवसर पर बेटियां फाउंडेशन की उत्तर प्रदेशअध्यक्षा श्रीमती राधिका अत्री ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों में भारतीय संस्कृति, संस्कार, अनुशासन और राष्ट्रप्रेम की भावना को विकसित करने का सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने उत्तर प्रदेश लोक एवं जनजाति संस्कृति संस्थान, संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश, सरस्वती शिशु मंदिर परिवार तथा आदरणीया श्रीमती नीता गुप्ता के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ‘आप सभी के संयुक्त प्रयासों से बच्चों में भारतीय संस्कृति और संस्कारों के बीज रोपने का यह सराहनीय कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हुआ है। ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य करते हैं। ‘

बेटियों को दी शुभकामना

कार्यक्रम में जिला कल्चरल डायरेक्टर श्रीमती नीता गुप्ता के समर्पण एवं अथक प्रयासों की सभी ने मुक्त कंठ से सराहना की। उन्होंने पूरे प्रशिक्षण काल में बच्चों को संस्कार गीतों का उत्कृष्ट प्रशिक्षण देकर उनमें आत्मविश्वास, अनुशासन एवं सांस्कृतिक चेतना का विकास किया। बेटियां फाउंडेशन ने उनके इस प्रेरणादायी योगदान के लिए उनका विशेष आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में उत्तराखंड अध्यक्ष श्रीमती गीता सिंह, नीना गुप्ता, पूर्णिमा आर्य, पूनम शर्मा सहित बेटियां फाउंडेशन के अनेक पदाधिकारी, विद्यालय परिवार, अभिभावक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। अंत में सभी प्रतिभागी बच्चों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामना दीं।

Share This Article