गौरव भाटी के आवास पर बड़ी संख्या में जुटे संगठन के कार्यकर्ता, इस्तीफे पर जिला कांग्रेस ने बांटी मिठाई
मेरठ। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद प्रधान के इस्ती$फे की घोषणा होने के बाद जिला कांग्रेस कमेटी मेरठ के कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष गौरव भाटी के आवास इंदिरा भवन पर एकत्रित हुये सभी कार्यकर्ताओं ने छात्रों व एक दूसरे को मिठाइयां खिलाई और इसे छात्र आंदोलन व लोकतंत्र की बड़ी जीत बताया। गौरव भाटी ने कहा है कि यह जीत लोकतंत्र, देश के युवाओं व छात्रों की जीत है छात्रों के साथ साथ विपक्ष के नेता राहुल गांधी व प्रियंका गांधी ने भी छात्रों की लड़ाई सड़क से लेकर संसद तक लड़ी और उस लड़ाई को अंजाम तक पहुंचाया। राहुल गांधी जी ने नीट का पेपर लीक होते ही सरकार के खिलाफ बड़ा आंदोलन राजस्थान के कोटा से शुरू किया था जिसका नाम छात्रों की गूंज रखा गया और वह पूरे देश भर में आयोजित किया गया।
ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में मुख्य रूप से शोभित मलिक, उदयवीर त्यागी, योगी जाटव, राकेश कुशवाहा, नसीम सैफी, देशपाल गुर्जर, सुनीता मंडल, सपना सोम, पूनम पंडित, अरुण कौशिक, रुस्तम सैफी, शिवा सैनी, एस के शाहरुख, विजय चिकारा, उवैस अंसारी, जितेन्द्र पांचाल, उमरदराज़, नवीन गुर्जर, नगमा, संजीदा खान, मासूम असगर, हाजी शबनूर, फैसल मंसूरी, सदाकत, तरुण शर्मा, शाहनवाज़ खान, नेमपाल गुर्जर, अनिरुद्ध गोस्वामी, रमाकांत शर्मा, इलियास राईन, संदीप, आरिफ मुंडाली आदि मौजूद रहे।


