
एलएलआरएम मेडिकल में तीन से चार माह से आउटसोर्स के नर्सिंग स्टाफ को नहीं मिली है सेलरी, जमकर हुआ हंगामा
मेरठ। दीपावली जैसा बड़ा त्यौहार जब सिर पर हो और लगातार ड्यूटी करने के बाद भी जब चार माह से सेलरी का कुछ अपापता ना हो तो स्टाफ हंगामा ना करे तो फिर क्या करे। लाला लाजपत राय मेडिकल कालेज अस्पताल के स्टाफ ने आज ऐसा ही किया। वेतन नहीं मिलने से नाराज आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। जेएमडी, एचआर, सोलंकी और उर्मिला कंपनियों के नर्सिंग स्टाफ, वार्ड बॉय समेत सैकड़ों कर्मचारी वेतन की मांग को लेकर हंगामा करने लगे। कर्मचारियों का आरोप है कि किसी का तीन तो किसी का चार महीने का वेतन बकाया है। पीएफ भी नहीं काटा जा रहा है। ड्यूटी छोड्कर जब सारा नर्सिंग स्टाफ प्रदर्शन करने पहुंच गया तो मेडिकल प्रगशासन के हाथ पांव फूल गए। प्रधानाचार्य डा. आरसी गुप्ता तुरंत कर्मचारियों के बीच पहुंच गए। हालांकि उनका कहना था कि कई कर्मचारी लंबे समय तक अनुपस्थित रहते हैं और अपनी उपस्थिति दर्ज नहीं कराते हैं। इस कारण उनके वेतन में कटौती की समस्या आती है। उन्होंने कर्मचारियों से नियमित उपस्थिति दर्ज कराने की बात कही। फिर भी उन्होंने कर्मचारियों को समझाने का प्रयास किया और भरोसा दिलाया कि सेलरी मिल जाएगी। कुछ देर बाद वहां मफोर्स के सीओ संग्राम सिंह भी पहुंच गए। उन्होंने भी कर्मचारियों का दर्द समझा। उन्होंने कर्मचारियों को समझाने का प्रयास किया।
कर्मचारियों की मांग
कर्मचारियों ने वार्ता के दौरान बकाया वेतन का भुगतान कराने, पीएफ कटौती सुनिश्चित करने और उपस्थिति दर्ज कराने के लिए पोर्टल के बजाय बायोमेट्रिक व्यवस्था लागू करने की मांग रखी। कर्मचारियों का कहना है कि वे नियमित रूप से काम कर रहे हैं, लेकिन समय पर वेतन नहीं मिलने से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।कर्मचारियों ने बकाया वेतन का जल्द भुगतान कराने पीएफ कटौती सुनिश्चित करने और उपस्थिति के लिए पोर्टल के बजाय बायोमेट्रिक व्यवस्था लागू करने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने कहा कि लंबे समय से वेतन नहीं मिलने के कारण उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। परिवार का खर्च चलाना मुश्किल हो रहा है। इसके बावजूद कंपनियों की ओर से वेतन भुगतान नहीं किया जा रहा है। कर्मचारियों ने बकाया वेतन का जल्द भुगतान कराने की मांग उठाई।
नर्सिग संघ भी कर चुका है प्रदर्शन

मेरठ। पिछले दिनों नर्सिंग संवर्ग ने भी काले रीबन बांधकर सिस्टर शर्ली भंडारी के नेतृत्व में जबरदस्त प्रदशन किया था। सिस्टर शलीं भंडारी ने बताया कि 23 दिन से दो घंटे के कार्य बहिष्कार के बावजूद सरकार की ओर से कोई जवाब ना मिलने की वजह से यह प्रदर्शन किया गया था। इस प्रदर्शन में देश भर में उत्तर प्रदेश अग्रणीय रहा।


