
भिक्षुओं के सर्वे, वर्गीकरण, चिन्हीकरण, मोबिलाईजेशन, समेकित पुनर्वासन एवं भिक्षुक गृह के संचालन का क्रियान्वयन
मेरठ। भिक्षावृत्ति के कार्य में लगे भिक्षुओं के सर्वे, वर्गीकरण, चिन्हीकरण, मोबिलाईजेशन, समेकित पुनर्वासन एवं भिक्षुक गृह के संचालन आदि के क्रिन्यावयन हेतु जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय कॉर्डिनेशन/मॉनीटरिंग (समन्वय/समीक्षा) समिति की बैठक आज जिलाधिकारी के कार्यालय में आहूत की गयी, जिसमें चयनित संस्था उम्मीद के पदाधिकारी एवं समिति के सदस्य उपस्थित हुए।
जनपद होगा भिक्षावृत्ति मुक्त
समिति की बैठक में निर्णय लिया गया कि जनपद को भिक्षावृत्ति से मुक्त करने हेतु गैर सरकारी संस्था/एन.जी.ओ. “उम्मीद” के द्वारा जनपद मेरठ में प्रशिक्षित कार्मिकों के माध्यम से भिक्षावृत्ति के कार्य में लगे भिक्षुकों के सर्वे का कार्य किया जायेगा, जिससे भिक्षावृत्ति के कार्य में लगे लोगों की संख्या के सही आंकड़े एवं भिक्षुकों की आर्थिक एवं सामाजिक पृष्टभूमि की जानकारी की जा सकें। जिलाधिकारी महोदय द्वारा नगर निगम व पुलिस प्रशासन को नोड़ल अधिकारी नामित करने हेतु निर्देशित किया गया साथ ही नगर निगम एवं पुलिस विभाग को गैर सरकारी संस्था/एन.जी.ओ. “उम्मीद” को आवश्यक सहयोग प्रदान करने हेतु निर्देशित किया गया । गैर सरकारी संस्था/एन.जी.ओ. “उम्मीद” के सर्वेक्षण कार्य की प्रगति की समीक्षा मुख्य विकास अधिकारी तथा जिला समाज कल्याण अधिकारी द्वारा नियमित रूप से की जायेगी।


