डा. संजय जैन ने किया डा. तोमर का स्वागत

Shekhar Sharma
3 Min Read

कैंट विधायक अमित अग्रवाल , महापौर हरिकांत अहलूवालिया व भाजपा महानगरध्यक्ष विवेक रस्तौगी भी रहे मौजूद

मेरठ। छावनी वेस्ट एंड रोड मंदिर मार्ग स्थित ऋषभ एकाडेमी के सचिव डा. संजय जैन ने योगी सरकार में स्वतंत्र प्रभार मंत्री डा. सोमेन्द्र तोमर का ऋषभ एकाडेमी पहुंचने पर शानदार स्वागत किया। दरअसल डा. सोमेन्द्र तोमर स्वतंत्र प्रभार मिलने के बाद पहली बार मेरठ पहुंचे थे। इस मौके पर भाजपाइयों ने उनका जोरदार स्वागत किया। भैंसाली रैपिड स्टैंड पर उतरने के बाद जब वह पैदल ही समर्थकों के साथ काली पलटन मंदिर जा रहे थे तो मार्ग में डा. संजय जैन ने ऋषभ एकाडेमी प्रबंध समिति की ओर से उनका स्वागत किया। इस मौके पर कैंट विधायक अमित अग्रवाल, महापौर हरिकांत अहलूवालिया, भाजपा के महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तौगी के अलावा तमाम वरिष्ठ भाजपा नेता डा. संजय जैन के साथ ही मौजूद थे। डा. संजय जैन ने सभी का शानदार स्वागत किया। उन पर पुष्प वर्षा की और फूल मालाओं से लाद दिया।

एक दूसरे को पहनाई माला

डा. साेमेन्द्र तोमर जब जहां पर स्वागत के लिए डा. संजय जैन मौजूद थे, वहां पहुंचे तो उनका शानदार स्वागत किया गया। उन्हें मालाओं से लाद दिया। डा. संजय जैन ने जब डा. साेमेन्द्र तोमर के गले में माला डाली तो पलटकर डा. सोमेन्द्र तोमर ने डा. संजय जैन के गले में भी माला डाल दी। उन्होंने डा. संजय जैन को अपना छोटा भाई बताया और आर्शीवाद भी दिया। जिस वक्त यह सब हुआ भाजपा के तमाम बड़े नेता इस दृष्ट के गवाह बने।

यह बोल डा. संजय जैन

इस मौके पर ऋषभ एकाडेमी के सचिव डा. संजय जैन ने कहा कि डा. सोमेन्द्र तोमर का स्वागत करना उनके लिए बेहद गौरव की बात है। उन्होंने बताया कि केवल डा. सोमेन्द्र तोमर ही नहीं बल्कि बड़े भाई कैंट विधायक अमित अग्रवाल का स्वागत करने का भी मौका उन्हें मिला। कैंट विधायक जैसे मिलनसार और मृदुभाषी व्यक्ति का उनके जीवन में होना यह उनके लिए ईश्वर का सबसे बड़ा उपहार है। डा. संजय जैन ने कहा कि डा. सोमेन्द्र तोमर को स्वतंत्र प्रभार देकर सीएम योगी ने मेरठ के भाजपा कार्यकर्ताओं का मान सम्मान बढ़ाया है। उन्होंने इसके लिए सीएम योगी का भी आभार जताया।

TAGGED:
Share This Article