राधा पुराण कथा में शामिल हुए डा. संजय

Shekhar Sharma
1 Min Read

कालीपलटन बाबा औघड़नाथ मंदिर में चल रही कथा में ऋषभ एकाडेमी के सचिव डा. संजय जैन व एमएलसी धर्मेन्द्र भारद्वाज भी हुए शामिल

मेरठ। ऋषभ एकाडेमी के सचिव डा. संजय जैन जो सामाजिक व धार्मिक कार्यों में हमेशा ही बढ़चढ़ कर हिस्सा लेते हैं गुरूवार को छावनी स्थित काली पलटन बाबा औघड़नाथ मंदिर में पुरूषोत्तम मास में आयोजित श्रीराधा पुराण कथा में बतौर विशिष्ट अतिथि शामिल हुए।इस मौके पर भाजपा एमएलसी धर्मेन्द्र भारद्वाज भी कथा आयोजन में डा. संजय जैन के साथ शामिल हुए। मंदिर परिसर पहुंचने पर डा. संजय जैन व धर्मेन्द्र भारद्वाज का कथा आयोजन समिति की ओर से स्वागत किया गया।

कथा व्यास से की चर्चा

सामाजिक और धार्मिक कार्यों में खास रूची रखने वाले ऋषभ सचिव डा. संजय जैन ने कथा व्यास से भी चर्चा की। श्रीराधा पुराण की कथा कहने आए कथा व्यास डा. संजय जैन से मिलकर काफी प्रसन्न रहे। उन्होंने डा. संजय जैन को आने का भी निमंत्रण दिया। वहीं दूसरी ओर कथा प्रवचन के दौरान डा. संजय जैन काफी देर तक मौजूद रहे। वह कथा श्रवण करते रहे। इस मौके पर अजय जैन भी मौजूद रहे।

TAGGED:
Share This Article