डा. वाजपेयी ने दिया विकास कार्यों का विवरण

Shekhar Sharma
1 Min Read

मेरठ। राज्यसभा सदस्य डा. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने आज अपने कैंप कार्यालय पर बुलायी गयी प्रेस कान्फ्रेंस में विकास के कामों का विवरण दिया। उन्होंने बताया कि सांसद निधि से दस करोड़ से ज्यादा का कार्य कराए। अन्य निधियों से १.१ अरब से ज्यादा के कार्य कराए। इसके अलावा जो प्रस्तावित कार्य हैं वो १३ करोड़ राशि से ज्यादा के हैं। कुल १.११ अरब राशि के विकास के कार्य वह करा चुके हैं। उन्होंने बताया कि विकास के कार्य मेरठ, अमेठी, मथुरा, शामली, महाराजगंज, सहारनपुर, मुरादाबाद, बहराइच, उन्नाव, हरदोई, बनारस, बिजनौर, बुलंदशहर, हापुड़, गाजियाबाद, मु.नगर, बागपत, लखनऊ, कानपुर, अलीगढ, संभल, बंदायू, कासगंज व हाथरस भी शामिल है

Share This Article